नागपुर : भोग-विलास की जिंदगी और नशे की लत ने एक युवक को अपराध की राह पर धकेल दिया। नागपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में दोपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर वाहन चोर को नंदनवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 13 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान अजनी निवासी विवेक ढाकने के रूप में हुई है। वह इवेंट मैनेजमेंट का काम करता था, लेकिन महंगी जीवनशैली और नशे की आदतों को पूरा करने के लिए उसने वाहन चोरी का रास्ता अपना लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि पत्नी के अलग हो जाने के बाद वह नशे का आदी बन गया था और आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातें करने लगा।
नंदनवन थाना क्षेत्र में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले की जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिले थे। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में विवेक ने नंदनवन, सक्करधरा, हुड़केश्वर, कोंढाली, लकड़गंज, हिंगना और एमआईडीसी थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की 13 घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी की गाड़ियों को गिरवी रख देता था और उनसे मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल होटल में मौज-मस्ती और नशा करने में करता था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने अब तक 13 दोपहिया वाहन बरामद कर लिए हैं।
नंदनवन पुलिस की इस कार्रवाई से शहर और आसपास के इलाकों में हुई कई वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी अकेले काम करता था या उसके साथ कोई अन्य साथी भी इस अपराध में शामिल था।
नंदनवन थाना प्रभारी कैलाश देशमाने के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ जारी है।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews
कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi...





