Published On : Mon, Jun 22nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

भंडारा-गोंदिया MLC चुनाव में शान से खिला ‘कमल’ , ​300+ का टारगेट पूरा

अविनाश ब्राह्मणकर की ऐतिहासिक जीत, 148 वोटों के अंतर से कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार पस्त
Advertisement


भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव से इस वक्त की सबसे बड़ी और धमाकेदार खबर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी और महायुति गठबंधन ने इस बेहद प्रतिष्ठा वाले चुनाव में एकतरफा जीत हासिल कर विपक्षी खेमे को पूरी तरह से चौंका दिया है। भाजपा जो पहले दिन से ‘300 प्लस’ का दावा कर रही थी, आज नतीजों ने उस पर पूरी तरह से मुहर लगा दी है।

​इस चुनाव में कुल 457 वोट थे, जिसमें से शत-प्रतिशत मतदान हुआ था। मतगणना के बाद आंकड़े बेहद चौंकाने वाले और एकतरफा रहे ​अविनाश ब्राह्मणकर (भाजपा/महायुति) इन्हें 302 वोट मिले , ​नरेश ईश्वरकर (निर्दलीय/MVA समर्थित) इन्होंने 154 वोट हासिल किए , अविनाश ब्राह्मणकर के जीत का अंतर 148 वोट का रहा। ​अमान्य (अवैध) मत 1 वोट रहा ​अन्य निर्दलीय प्रत्याशी को 0 वोट मिले।

आखिरी वक्त ‘होटल पॉलिटिक्स ‘ का तड़का
​राजनीतिक जानकारों ने विश्लेषण करते हुए कहा -यह चुनाव महज एक सीट का नहीं, बल्कि दो दिग्गज नेताओं की साख का सवाल बन चुका था , चुनाव परिणाम आने के बाद परिणय फुके की रणनीति नाना पटोले पर भारी पड़ चुकी है।बता दें कि पूर्व मंत्री तथा मौजूदा भाजपा विधायक डॉ. परिणय फुके ने जहां महायुति की जीत के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी, वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने इसे अपनी प्रतिष्ठा की लड़ाई बना लिया था। शुरुआत में कांग्रेस के दोनों आधिकारिक उम्मीदवारों (प्रफुल्ल अग्रवाल और पूर्व विधायक दिलीप बंसोड़) के नामांकन वापस लेने से चुनाव नीरस लग रहा था लेकिन आखिरी वक्त पर कांग्रेस की ओर से नागपुर में शुरू हुई ‘होटल पॉलिटिक्स’ ( किला बंदी ) ने खेल को पूरी तरह से कांग्रेस समर्थित ( निर्दलीय ) के पक्ष में कुछ हद तक पलट दिया।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

क्रॉस वोटिंग ” खुन्नस मतदान ” का बड़ा खेल
नतीजों के बाद राजनीतिक गलियारों में सबसे बड़ी चर्चा महायुति और महाविकास आघाड़ी के भीतर ‘क्रॉस वोटिंग’ को लेकर है।
सूत्रों के मुताबिक महाविकास अघाड़ी और कांग्रेस के खेमे में 12 से 15 वोटों की बड़ी सेंधमारी हुई है, जिसके चलते भाजपा 302 के आंकड़े तक पहुंच गई। दूसरी तरफ, महायुति गठबंधन के कुछ नाराज जिला परिषद सदस्य , नगर परिषद पार्षद और नगर पंचायत के नगरसेवकों ने अपनी मनवांशिक बात न बनते देख गुस्से में निर्दलीय उम्मीदवार ईश्वरकर के पक्ष में क्रॉस वोटिंग की, जिससे उन्हें 154 वोट मिल गए। हालांकि, यह गुस्सा भाजपा उम्मीदवार की रफ्तार को रोक नहीं पाया

Advertisement

परिणय फुके की रणनीति पड़ी नाना पटोले पर भारी
जैसे ही अविनाश ब्राह्मणकर की ऐतिहासिक जीत की आधिकारिक घोषणा हुई, भंडारा और गोंदिया जिले में महायुति और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों के साथ जोरदार आतिशबाजी की और आसमान को सतरंगी रोशनी से सराबोर कर दिया।

एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाई दी गई।
इस धमाकेदार जीत ने न केवल भंडारा-गोंदिया में भाजपा के मजबूत सांगठनिक ढांचे को साबित किया है, बल्कि आने वाले जिला परिषद चुनाव के लिए भी महायुति का पलड़ा भारी कर दिया है।फिलहाल ‘कमल’ खिल चुका है और अघाड़ी खेमे में अब इस बड़ी हार की समीक्षा शुरू हो गई है।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges