नागपुर : शांतीनगर थाना क्षेत्र के प्रेमनगर-साईनगर इलाके में पुरानी कहासुनी के चलते एक युवक पर लोहे की रॉड और धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार अस्पताल में जारी है।
पुलिस के अनुसार, गोंडपुरा निवासी नरेश दयाराम कोकोर्डे अपनी मौसेरी बहन के घर गए थे। वहां किसी घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद नरेश वहां से चले गए। बाद में बहन के मित्र दिवाकर उर्फ अण्णा नागभूषण गोरला ने नरेश को फोन कर मिलने के लिए बुलाया।
20 जून की रात प्रेमनगर स्थित हनुमान मंदिर के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आए। आरोप है कि दिवाकर अपने साथी आयुष उर्फ कालू के साथ मोटरसाइकिल से मौके पर पहुंचा। इस दौरान दिवाकर ने लोहे की रॉड से नरेश के सिर पर हमला किया, जबकि आयुष ने धारदार कोयते से सिर और छाती पर वार किए।
हमले में गंभीर रूप से घायल नरेश को तत्काल मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित की शिकायत पर शांतीनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और हमले के पीछे की वास्तविक वजह की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...
Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...
नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...
नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...
अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...
जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...





