Published On : Mon, Jun 22nd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: योग, स्वस्थ तन.. प्रसन्न मन और निरोगी जीवन का आधार

योगमय हुआ गोंदिया:हजारों ने एक साथ किया ताड़ासन से भ्रामरी तक योग, उमड़ा जनसैलाब
Advertisement

गोंदिया। आधुनिक भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते तनाव के दौर में पूरा गोंदिया योगमय नजर आया। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में नगर योग उत्सव समिति द्वारा आयोजित भव्य योग महोत्सव में हजारों नागरिकों ने एक साथ, एक लय में योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, अनुशासन और सामाजिक एकता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

इस वर्ष योग दिवस की थीम “स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग” (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई थी, जिसका उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्वास्थ्य के संरक्षण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता दर्ज कराई।

Gold Rate
Aug 26 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 62,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,50,700 /-
Silver/Kg ₹ 2,45,800/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

‘योग ही निरोगी जीवन की चाबी ‘ -जिलाधिकारी

मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी डॉ. मंगेश गोंदावले ने कहा कि योग भारत द्वारा विश्व को दी गई एक अमूल्य धरोहर है। स्वस्थ, संतुलित और आनंदमय जीवन के लिए योग का महत्व अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नागरिकों से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से तनाव नियंत्रण, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि, मानसिक स्थिरता, एकाग्रता तथा जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव संभव है। आधुनिक जीवनशैली में योग का महत्व पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने गोंदिया जिले को सुंदर, स्वच्छ और हरित बनाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जिले में स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, योग साधना और जनजागरूकता कार्यक्रम व्यापक स्तर पर संचालित किए जाएंगे तथा इन अभियानों की सफलता के लिए नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

ताड़ासन से भ्रामरी तक… योगमय हुआ गोंदिया

गरिमामय एवं ऊर्जावान आयोजन में नगराध्यक्ष सचिन शेंडे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे, नगर परिषद के मुख्याधिकारी संदीप बोरकर तथा प्रसिद्ध धावक मुन्नालाल यादव सहित जिले की अनेक प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं।

योग प्रशिक्षक डॉ. नागेश गौतम के मार्गदर्शन में हजारों लोगों ने सामूहिक रूप से ताड़ासन, वृक्षासन, अर्ध चक्रासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन, वज्रासन, शशांकासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, पवनमुक्तासन और शवासन का अभ्यास किया। इसके साथ ही कपालभाति, शीतली, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी तथा ध्यान सत्र भी आयोजित किया गया। पूरे स्टेडियम में अनुशासित और समन्वित योगाभ्यास का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।

योग संस्थाओं ने दिखाई सहभागिता , गूंजी ‘नशामुक्त भारत’ की प्रतिज्ञा

इस महा योग उत्सव को सफल बनाने में नगर योग उत्सव समिति गोंदिया, अखिल विश्व गायत्री परिवार, आरोग्य भारती, आर्ट ऑफ लिविंग, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दिव्य योग फाउंडेशन, पतंजलि योग समिति, रामकृष्ण सत्संग मंडल, श्री रामचंद्र मिशन हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट, योग मित्र मंडल तथा बलवान योग सहित अनेक संस्थाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम का सबसे प्रेरणादायी क्षण तब आया, जब गोंदिया जिले को नशामुक्त बनाने के संकल्प के तहत हजारों लोगों ने एक स्वर में “नशामुक्त भारत प्रतिज्ञा” ली। इसके साथ ही नशामुक्त भारत अभियान के समर्थन में विशाल हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रशांत कटरे ने सभी अतिथियों, संस्थाओं एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इसके पश्चात भारी जनसमुदाय की उपस्थिति में पूरे सम्मान के साथ राष्ट्रगान का गायन किया गया।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges