Published On : Tue, Jun 23rd, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

गोंदिया: खून से सना रहस्य ! , एंबुलेंस ड्राइवर की बेरहमी से हत्या

गोंदिया में ‘मर्डर सीरियल’ जारी , महिला हत्या के बाद अब युवक का कत्ल... बढ़ते अपराधों ने लोगों की उड़ाई नींद
Advertisement

गोंदिया। गोंदिया शहर और आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही हत्याओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार को रामनगर थाना क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि मंगलवार को एक और सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे जिले को दहला दिया। पतंगा चौक से पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वाले बायपास मार्ग पर किसान चौक के निकट तुमखेड़ा रोड स्थित एक खाली प्लॉट में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिकों की भीड़ मौके पर जमा हो गई, जबकि सूचना मिलते ही लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान अनमोल उर्फ शंभू वसंत रंगारी (35 , निवासी- भदरूटोला, कारंजा ) के रूप में हुई है ।

चेहरा कुचला हुआ , घटनास्थल से कुछ दूरी पर बाइक लावारिस मिली
मृतक जींस पैंट और चेक्स शर्ट पहने हुए था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उसका चेहरा कुचला हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि किसी भारी पत्थर या नुकीले हथियार से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या की गई। घटनास्थल से कुछ दूरी पर अनमोल की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में बरामद हुई है। इस तथ्य के आधार पर पुलिस पुरानी रंजिश और परिचितों की संलिप्तता की संभावना को भी खंगाल रही है। शुरुआती अनुमान के मुताबिक हत्यारे मृतक के जानकार हो सकते हैं, जो उसे किसी बहाने सुनसान इलाके में लेकर पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

Gold Rate
Aug 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 60,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,48,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,41,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मृतक एंबुलेंस चालक शादीशुदा , दो बच्चों का पिता

प्राप्त जानकारी के अनुसार करंजा ( भदरूटोला ) निवासी अनमोल रंगारी पेशे से एंबुलेंस चालक था और निजी वाहन भी चलाता था। वह विवाहित था तथा अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों का परिवार छोड़ गया है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चूंकि मामला ब्लाइंड मर्डर का है, इसलिए पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। लोकल क्राइम ब्रांच और गोंदिया ग्रामीण थाना पुलिस की संयुक्त टीमें हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने के लिए लगातार छानबीन में जुटी हुई हैं।

Advertisement

पुरानी रंजिश /परिचितों के भूमिका की जांच

स्पॉट पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला केटीएस अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों और हत्या के तरीके को लेकर कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।
एलसीबी पुलिस निरीक्षक अहेरकर के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित कर अज्ञात हत्यारों की तलाश में रवाना किया गया है। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी जल्द सुलझा ली जाएगी।

रवि आर्य

Advertisement
Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews #Crime #CCTVCrime

Nagpur Crime: मानकापुर में ₹6.64 लाख की चोरी का खुलासा! #NagpurNews #MankapurNews...

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप #NagpurNews #POCSOCase #InstagramCrime

Nagpur: 11 साल की बच्ची से Instagram पर अश्लील चैट का आरोप...

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake #Crime #newsupdate

नागपुर के अंबाझरी तालाब में कूदी 16 साल की किशोरी #NagpurNews #AmbazhariLake...

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट #NagpurNews  #Crime #CCTVFootage #news

नागपुर में किराना दुकान लूट का खुलासा! चाकू की नोक पर लूट...

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला!   #MaharashtraNews #Newborn #Politics

अमरावती में नवजात मौतों पर विजय वडेट्टीवार का सरकार पर हमला! #MaharashtraNews...

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews #MurderCase #CrimeNews

जालना में भांजी को अपशब्द कहने पर युवक की हत्या! #Crime #MaharashtraNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges