
गोंदिया। देश की सबसे प्रतिष्ठित चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET) को लेकर आज गोंदिया जिले में सुरक्षा का ऐसा अभेद्य चक्रव्यूह रचा गया कि परिंदा भी पर न मार सके। परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता और इसे पूरी तरह ‘नकल मुक्त’ बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
इस परीक्षा में सबसे खास बात यह रही कि डॉक्टर बनने की रेस में इस बार गोंदिया की बेटियों ने बाजी मारी है। परीक्षा देने पहुंचे कुल 2,246 परीक्षार्थियों में से 1,432 छात्राएं (Girls) थीं, जबकि 814 छात्र (Boys) शामिल हुए। यानी लड़कों के मुकाबले करीब दोगुनी संख्या में बेटियां परीक्षा केंद्रों पर अपना भविष्य लिखने पहुंचीं।
डिजिटल सेंधमारी पर हाईटेक पहरा: ‘नो नेटवर्क जोन’
डिजिटल सेंधमारी और इंटरनेट के जरिए होने वाली किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन ने इस बार ‘ब्रह्मास्त्र’ का इस्तेमाल किया। जिले के सभी 8 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 1:30 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक हाई-पावर जैमर एक्टिव रखे गए, जिससे पूरे परीक्षा परिसर में इंटरनेट पूरी तरह ठप रहा। यही नहीं, मुन्नाभाइयों और फर्जीवाड़े पर फुलस्टॉप लगाने के लिए हर एक छात्र-छात्रा का सख्त बायोमेट्रिक सत्यापन (Verification) करने के बाद ही उन्हें क्लासरूम में एंट्री दी गई।
तमाम सेंटरों पर जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की गाड़ियां दौड़ती रहीं और पुलिस के मुस्तैद जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात नजर आए।
जानिए कहां, कितने छात्र-छात्राओं ने दिया इम्तिहान
प्रशासन द्वारा बनाए गए सभी 8 केंद्रों पर छात्र और छात्राओं की मौजूदगी का पूरा गणित इस प्रकार रहा , गुजराती नेशनल हाई स्कूल 166 छात्र तथा 314 छात्राएं कुल 480 ,
शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज 140 छात्र और 230 छात्राएं कुल 370 , आदर्श सिंधी विद्यालय 89 छात्र और 151 छात्राएं कुल 240 , मनोहर म्युनिसिपल हाईस्कूल 82 छात्र तथा 138 छात्राएं कुल 220 , मनोहर न.प. हाईस्कूल 84 छात्र और छात्राएं 240 कुल 240 ,
एन.एम.डी. महाविद्यालय 102 छात्र और 138 छात्राएं कुल 240 , एस.एस.एस. म्युनिसिपल गर्ल्स हाईस्कूल
76 छात्र तथा 138 छात्राएं कुल 240 , एस.एस.एस. गर्ल्स कॉलेज छात्र 75 और 138 छात्राएं 141 कुल 216 , इस तरह टोटल 814 छात्र तथा 1,432 छात्राएं ऐसे कुल 2,246 विद्यार्थी परीक्षा का पर्चा छुड़ाने पहुंचे।
अभेद सुरक्षा कवच केबीच
‘नीट’ का महामुकाबला हो रहा है, बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, एक्टिव जैमर और पुलिस का कड़ा पहरा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और पूरी तरह नकल मुक्त वातावरण देने के लिए बनाया गया है।
रवि आर्य
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
क्राइम ब्रांच ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार.. #nagpurnews #latestnews #crime...
मदरसे में नाबालिग से शारीरिक शोषण, आरोपी फरार #nagpurnews #crime #latestnews #news
भोग-विलास की जिंदगी के लिए बना वाहन चोर #nagpurnews #crime #latestnews #news
एंबुलेंस चालक की निर्मम हत्या से सनसनी.. #latestnews #crime #gondiya #news #hatyakanda








