
पुलिस के अनुसार, शायला के पिता रामकुमार साहू ने दो शादियां की हैं, और 10 वर्षीय लड़का उनका बेटा है जो उनकी पहली शादी से है. इस तरह वह शायला का सौतेला भाई है.
लड़के ने दावा किया कि वह अपनी सौतेली बहन के साथ खेलना चाहता था, इसलिए उसने उसे घर से दूर चलने को कहा जहां वह अपनी मां के साथ रहता है. उसने कहा कि शायला की गैरमौजूदगी से इतना बवाल हो जाएगा, इससे वह बिल्कुल अनजान था.
रविवार को शायला जब अपने दोस्तों के साथ खेल रही थी तभी अचानक गायब हो गई. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उसका भाई भी शायला और उसके दोस्तों के साथ खेलने लगता है और बाद में उसके साथ साइकिल पर चला जाता है.
पुलिस ने शायला की खोज के लिए रविवार को सघन तलाशी अभियान चलाया था लेकिन नाकाम रही. अब जबकि पुलिस ने मामला सुलझा लिया है, तो वह यह जानने में लगी है कि साहू की पहली पत्नी ने आखिर शाम होने पर भी शायला को वापस क्यों नहीं भेजा.
रत्नागिरी में मानसून की दमदार दस्तक.. #MaharashtraNews #barish #mansoon #LatestNews
कॉफी विद कलेक्टर में छात्रों का सम्मान.. #MaharashtraNews #NewsUpdate #LatestNews #news
महायुति की एकजुटता का मिला लाभ.. #MaharashtraNews #PoliticalNews #election
नागपुर में सनसनीखेज हत्या.. #nagpurnews #murdernews #nagpur #news #latestnews
242 मतों से सईद खान की जीत.. #maharashtranews #election #politicsnews #newsupdate
जश्न रोकने पर पुलिस-भाजपा में विवाद.. #maharashtranews #solapurnews #bjp #police #politicsnews








