जम्मू-कश्मीर में पुंछ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ फिर शुरू हो गई है। दोनों तरफ से फायरिंग हो रही है। बता दें कि आतंकियों से मुठभेड़ का आज तीसरा दिन है। जानकारी के मुताबिक घरों में छिपे आतंकी रात भर रुक-रुक कर फायरिंग करते रहे वहीं सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला हुआ है।
इससे पहले सोमवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था। अब तक चार आतंकी मारे जा चुके हैं। आशंका जताई जा रही है कि अब भी कुछ आतंकवादी के पुंछ के मिनी सचिवालय और दूसरे घरों में छिपे हो सकते हैं। पुलिस के मुताबिक आतंकवादी बकरीद पर घाटी को दहलाने की फिराक में थे।
वहीं अनंतनाग के शेरबाग पुलिस स्टेशन पर किए गए ग्रेनेड हमले में एक नौजवान की मौत हो गई। 19 लोग घायल हो गए। घायलों में एक सब इंस्पेक्टर समेत 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बकरीद पर घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और अफवाहें रोकने के लिए ब्रॉडबैंड सर्विस बंद रखी जा रही हैं। ईद के मौके पर सुरक्षा को लेकर कश्मीर के सभी 10 जिलों में कर्फ्यू लगा रहेगा।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
मुंबई में किसान आंदोलन! ‘वर्षा’ की नीलामी की मांग #Mumbai #Protest #MaharashtraNews...
12 करोड़ का फायर सिस्टम फिर भी बंद! #WardhaNews #WardhaHospital #FireSafety #MaharashtraNews
अमित ठाकरे बोले- सेल्फी नहीं, अपनी समस्या बताओ! #NagpurNews #MNS #StudentIssues #MaharashtraNews
आश्रमशाला में 21 छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप #POCSOCase #MaharashtraNews #Ashramshala #CrimeNews
कोंढाली में फार्म हाउस धू-धूकर जला, 40 मिनट में खाक! #NagpurNews #Chandanpardi...



