Published On : Tue, Sep 13th, 2016

5 वर्षीय गुमशुदा बच्‍ची घर लौटी

Advertisement

raipur-kidnapping_650x400_81473698553रायपुर: पुलिस ने 5 वर्षीय बच्‍ची शायला साहू के गुम होने की गुत्‍थी सुलझा ली है. शायला रविवार को रायपुर में अपने घर के बाहर से गायब हो गई थी. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें दिख रहा है कि शायला 10 साल के एक अनजान लड़के के साथ उसकी साइकिल पर गई है.

पुलिस के अनुसार, शायला के पिता रामकुमार साहू ने दो शादियां की हैं, और 10 वर्षीय लड़का उनका बेटा है जो उनकी पहली शादी से है. इस तरह वह शायला का सौतेला भाई है.

लड़के ने दावा किया कि वह अपनी सौतेली बहन के साथ खेलना चाहता था, इसलिए उसने उसे घर से दूर चलने को कहा जहां वह अपनी मां के साथ रहता है. उसने कहा कि शायला की गैरमौजूदगी से इतना बवाल हो जाएगा, इससे वह बिल्‍कुल अनजान था.

रविवार को शायला जब अपने दोस्‍तों के साथ खेल रही थी तभी अचानक गायब हो गई. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि उसका भाई भी शायला और उसके दोस्‍तों के साथ खेलने लगता है और बाद में उसके साथ साइकिल पर चला जाता है.

पुलिस ने शायला की‍ खोज के लिए रविवार को सघन तलाशी अभियान चलाया था लेकिन नाकाम रही. अब जबकि पुलिस ने मामला सुलझा लिया है, तो वह यह जानने में लगी है कि साहू की पहली पत्‍नी ने आखिर शाम होने पर भी शायला को वापस क्‍यों नहीं भेजा.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.