सीएम देवेंद्र फडणवीस ने प्रस्तावित मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस वे के लिए बांद्रा स्थित 30 एकड़ के भूखंड को राज्य सरकार द्वारा बेचे जाने की याेजना बनाने संबंधी खबर का खंडन किया है। कहा कि सरकार की एेसी कोई योजना नहीं है। दरअसल युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने मुंबई के एक अखबार में छपी खबर का हवाला देकर इस संबंध में सीएम को पत्र लिखा है।
आदित्य ने लिखा, ‘मैंने अखबार में पढ़ा है कि मुंबई में बांद्रा स्थित एमएसआरडीसी की जमीन को बेचकर प्रस्तावित मेगा प्रोजेक्ट ‘नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस वे’ के लिए निधि उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है।
अन्य प्रोजेक्टों के लिए भी मुंबई की जमीन बेचकर नििध उपलब्ध कराई जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इनमें से कुछ भूखंडों को छाेड़े, ताकि इन पर मुंबईकरों के लिए खेल के मैदान बनाए जा सके।’ इसके जवाब में सीएम ने कहा कि यह खबर पूरी तरह से निराधार है।