Published On : Sat, Mar 28th, 2015

अकोला : दानापूर में युवक की हत्या

Advertisement


नाजायज संबंध में हत्या होने की आशंका

अकोला। तेल्हारा तहसील अंतर्गत आले वाले हिवरखेड पुलिस थाने की सीमा में दानापुर के समीप एक युवक का शव पाए जाने से खलबली मची है. जांच के बाद पुलिस ने दानापुर निवासी अनिल शंकर भुते की शिकायत पर पति-पत्नी के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है.

हिवरखेड पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले दानापुर खेत परिसर में दानापुर निवासी 35 वर्षीय वासुदेव शंकर भुते का शव सोपान महल्ले के खेत में सुबह नग्न अवस्था में पाया गया. उसके बदन के कपडे उतारकर शव पर फेंके गए थे. जबकि बदन पर गर्म चीज से दागे जाने के घाव दिखाई दे रहे थे. हिवरखेड पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए तेल्हारा ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया. इस घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के भाई अनिल शंकर भुते ने डा. मिसाल के खेत में रहने वाले संजू गोंड तथा उसकी पत्नी के खिलाफ धारा 302, 34, 201 के तहत मामला दर्ज किया है. अनिल भुते ने अपनी शिकायत में कहा है कि नाजायत संबंधो के चलते आरोपियों ने साजिश रचकर शिकायतकर्ता के भाई की निर्दयतापूर्वक हत्या की. उसे नग्न कर चेहरा, गला, हाथ-पैर तथा गुप्तांग पर वार किया. जिससे उसकी मौत हो गई. वहीं मृतक के कपडे निकालकर सबूत नष्ट करने का प्रयास किया. इस शिकायत के बाद एपीआई अनंत पूर्णपात्रे के निर्देश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस मामले में यह पडताल कर रही है कि हत्या का वास्तविक कारण क्या है.

Murder-22

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.