Published On : Sat, Mar 28th, 2015

मूल : माता मंदिर की जगह के लिए विवाद

Advertisement


13 पर मामला दर्ज

मूल (चंद्रपुर)। तालुका के सुशी दाबगांव के माता मंदिर की खुली जगह के लिए हुए विवाद में 13 लोगों पर विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया. 26 मार्च को उन्हें न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय ने 5 लोगों को जमानत पर छोडा तथा 8 लोगों को न्यायालयीन हिरासत में भेजा है. घटना के संदर्भ में सुशी दाबगांव में तनावपूर्ण शांती होकर दंगा नियंत्रण दल तैनात किये है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त परिसर में घड़से नामक व्यक्ती का घर है. मंदिर की जगह पर घड़से ने अतिक्रमण करने का नागरिकों ने आरोप किया है. इस संदर्भ में गांव के कुछ प्रतिष्ठित नागरिकों ने भुमि अभिलेख कार्यालय की ओर विनंती अर्जी दाखल करके जगह को मापने की मांग की थी. इसके अनुसार संबंधित कार्यालय ने 24 मार्च को जगह को मापा. जिसमें मंदिर में अतिक्रमण का पता चला. इस आधार पर कुछ नागरिकों ने माता मंदिर परिसर में संरक्षण दिवार निर्माण करना शुरू किया. इस कारण घड़से और नागरिकों में विवाद हुआ. संबंधित यंत्रणा को सुचना न देते हुए घड़से के अतिक्रमण को हाथ लगाया गया. जिससे घड़से ने पुलिस प्रशासन की ओर दौड़ लगाई.

घड़से की शिकायत पर सुशी दाबगांव में विजय नैताम, सुधाकर नैताम, सुधाकर गांगरेड्डीवार, सुनील भांडेकर, नामदेव बुरांडे, जोगेश्वर घोंगडे, अरुण शेंडे, रामभाऊ बरांडे, अनिल चिरके, बंदु कुंघाडक़र, सुभाष बुरांडे, रामदास मांडादे, सीताराम भांडेकर पर मूल पुलिस थाने में विभिन्न धारा के तहत मामला दर्ज किया था. जिससे सभी को न्यायालय में पेश किया गया. इसमें से 5 लोगों को जमानत पर छोड़ा गया तथा 8 लोगों को न्यायालयीन हिरासत में भेजा गया. कोई भी अनुचित घटना न घटे इसलिए सुशी दाबगांव में दंगा नियंत्रण दल तैनात किया है.

court

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.