Published On : Sat, Mar 28th, 2015

उमरखेड : महावितरण में पक्षियों के लिए पानी की सुविधा

Advertisement

pakshi panpoi mseb ukd
उमरखेड (यवतमाल)। महावितरण में पक्षियों के लिए पानी की सुविधा रोज होनेवाली वृक्ष कटाई, बर्बाद हुए जंगल और उससे पृथ्वी के वातावरण में हुए बदलाव से दिन-ब-दिन बारिश का प्रमाण कम हो रहा है. मानव, पशु, पक्षीयों को पानी के लिए भकटना पड़ता है. अनेक पक्षी प्यास से तडपकर मरते है. पक्षियों को बचाने के लिए व्यंग चित्रकार प्रभाकर दिघेवार की संकल्पना से महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के 33 के.व्ही उपकेंद्र जिला यवतमाल में पक्षियों के लिए पाणपोई का उदघाटन उपकार्यकारी अभियंता राठोड साहब के हांथों संपन्न हुआ.

इस दौरान सहाय्यक अभियंता कोंडे, मादेश्वर साहब, कनिष्ठ अभियंता वाठोरे, एस.जी. मुनी,  आय.एच. खान, के.ए. जाधव, एम.एच. इंगोले, पी.एम. पाटिल, मस्के, तौफीक, अकरम अली, नरवाडे मुंढे, नंदू कन्हाले, एजाज, इरफ़ान, राजू धुले आदि अनेक कर्मचारी उपस्थित थे.

सभी ने अपने घर की छत पर और घर परिसर में पक्षियों के लिए पानी से भरे बरतन और दाने रखे ऐसा आवाहन इस दौरान किया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.