Published On : Mon, Jun 1st, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पुरानी रंजिश में खूनी हमला, महल इलाके में युवक पर चाकू से जानलेवा वार; हालत नाजुक

Advertisement

नागपुर टुडे : नागपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। महल के कोठी रोड परिसर में बीती रात कुछ हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान सौरभ घाटे (26) के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात महल स्थित कोठी रोड परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कार से पहुंचे कुछ हमलावरों ने सौरभ घाटे को घेर लिया और उस पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया और घटनास्थल पर खून से लथपथ होकर गिर पड़ा।

Gold Rate
June 09 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 152,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,43,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सौरभ को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हमला पुरानी रंजिश का परिणाम हो सकता है। चर्चा है कि वर्ष 2021 में आरोपी योगेश गुप्ता के एक करीबी साथी की हत्या के मामले में सौरभ घाटे और उसके भाई प्रवीण घाटे का नाम सामने आया था। पुलिस को आशंका है कि उसी घटना का बदला लेने के उद्देश्य से यह हमला किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, घटना के समय सौरभ अपने दोस्तों के साथ इलाके में घूम रहा था। इसी दौरान योगेश गुप्ता ने अपने साथियों सारंग उघड़े, प्रथमेश धापाड़े तथा दो अन्य आरोपियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उपायुक्त **राहुल मदने** के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई विशेष टीमों का गठन किया गया है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, पुरानी रंजिश में हुए इस जानलेवा हमले ने शहर में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों और गैंगवार जैसी घटनाओं को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म .. #nagpurnews #crime #newsupdate

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

कार का शीशा तोड़ 5 लाख चोरी; दिनदहाड़े बॅगलिफ्टिंग.. #nagpurnews #latestnews #crime

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की लूट.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

GANGA-JAMUNA इलाके में युवक से चाकू की नोक पर 25 हजार की...

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

मोमिनपुरा में पुराने विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला.. #nagpurnews #Crime #LatestNews

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews #sucides

शादी नहीं होने के तनाव में युवक ने दी जान.. #nagpurnews #LatestNews...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges