Published On : Wed, Aug 5th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में युवक कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, ‘अमित शाह जवाब दो’ बैनर लगाकर जताया विरोध

Advertisement

नागपुर: दिल्ली में 20 जुलाई को छात्रों के साथ कथित मारपीट की घटना के विरोध में बुधवार को नागपुर में युवक कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सीताबर्डी के व्हेरायटी चौक स्थित फ्लाईओवर पर बड़े-बड़े बैनर लगाकर विरोध दर्ज कराया और केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने व्हेरायटी चौक स्थित गांधी प्रतिमा परिसर के फ्लाईओवर पर “अमित शाह जवाब दो” लिखे बैनर प्रदर्शित किए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में कांग्रेस के झंडे लेकर केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की।

Gold Rate
Aug 8 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

प्रदर्शन के दौरान लगाए गए बैनरों के माध्यम से दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित मारपीट को लेकर सवाल उठाए गए और पूरे मामले में केंद्र सरकार से जवाब मांगा गया।

युवक कांग्रेस नेताओं का कहना है कि दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार पूरे मामले पर अपना पक्ष स्पष्ट करे और छात्रों के साथ हुई कथित घटना पर जवाबदेही तय की जाए।

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए क्षेत्र में लोगों का ध्यान इस विरोध प्रदर्शन की ओर आकर्षित हुआ। हालांकि, स्थिति शांतिपूर्ण रही।

Advertisement
पैसों के लिए चोरी, पुलिस से बचने बदलता रहा ठिकाना! #NagpurNews #Crime  #Arrested #TheftCase #news

पैसों के लिए चोरी, पुलिस से बचने बदलता रहा ठिकाना! #NagpurNews #Crime...

रिवर्स का कहर! Polo कार ने बाइक को मारी टक्कर #NagpurNews #Accident  #NagpurCrime #CarAccident

रिवर्स का कहर! Polo कार ने बाइक को मारी टक्कर #NagpurNews #Accident...

सीताबर्डी में सिरफिरे युवकों का उत्पात! #NagpurNews #Crime #Sitabuldi #Sitabuldi #CCTVFootage #news

सीताबर्डी में सिरफिरे युवकों का उत्पात! #NagpurNews #Crime #Sitabuldi #Sitabuldi #CCTVFootage #news

MPSC ग्रुप-C भर्ती में PESA विकल्प नहीं, छात्र नाराज

MPSC ग्रुप-C भर्ती में PESA विकल्प नहीं, छात्र नाराज

खामगांव में किसान सभा का जोरदार ‘जेल भरो’ आंदोलन

खामगांव में किसान सभा का जोरदार ‘जेल भरो’ आंदोलन

अमरावती में परियोजनाग्रस्त किसानों का सांकेतिक सत्याग्रह शुरू

अमरावती में परियोजनाग्रस्त किसानों का सांकेतिक सत्याग्रह शुरू

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges