Published On : Mon, Feb 9th, 2015

गड़चिरोली : नक्सलियों ने की दिनदहाडे युवक की हत्या

Advertisement


मोटरसाइकिल फूंक दी

पांच दिनों में तीसरी घटना

Bike Burned
गड़चिरोली। गड़चिरोली जिले की अहेरी तहसील के ताटीगुडम में मुर्गा बाजार देखने आए एक युवक को दिनदहाडे नक्सलियों ने गला रेत कर हत्या कर दी. यह रविवार दोपहर 3:15 बजे के करीब घटी. नरेंद्र मदनय्या येर्रावार (26) मृतक है.

नरेंद्र येर्रावार रेपनपल्ली निवासी था. गांव में उसका दुकान है. वहीं दुकान के पास रेनपल्ली पुलिस थाना है. इस वजह से नरेंद्र नक्सलियों की जानकारी पुलिस को देता है ऐसा संदेह नक्सलियों को था. इस पर से नक्सलियों ने नरेंद्र की हत्या करने की योजना बनाई. नक्सलियों को जानकारी मिली थी कि नरेंद्र मुर्गा बाजार में गया है. नक्सलियों ने उसे बाजार में खोजा और उस पर गोलीबारी की. नरेंद्र ने भागने की कोशिश की लेकिन, नक्सलियों ने उसे पकड लिया और उसका गला काट डाला. साथ ही वह जिस मोटरसाइकिल पर आया था वह मोटरसाइकिल भी फूंक दी और नक्सली जंगल में भाग गएं. इस घटना से परिसर में डर का माहौल बना हुआ है.

Gold Rate
Feb 17 th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,54,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,43,200 /-
Silver/Kg ₹ 2,40,500 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement