Published On : Mon, Jun 15th, 2015

यवतमाल : फेंके गए बैग में निकला सोना

Advertisement


नकली जेवर समझकर गाववालों को बेचा

सारे गाव में पुलिस ढूंढ रही है खरीददार को

सावंददाता / बीरेंद्र चौबे

यवतमाल। दिग्रस तहसील के अडसूल गाव में रापनी की बस में सवार एक व्यक्ति ने सोने के जेवर से भरी दो बैग खिड़की से रास्ते से सटे खेत में फेंक दी. इस समय खेत में उपस्थित व्यक्ति ने वह दोनों बैग उठाकर घर ले गया. खोलकर देखा तो उसमें जेवर दिखाई दिए. मगर इस व्यक्ति को यह कल्पना नहीं थी कि, सभी जेवर असली है.

उसने यह जेवर गाववालों को 50 से 100 रुपए में बेच दिए. जिसके बाद उसके पास थोड़े से गहने बचे थे. उन गहनों को बारकाई से देखने के बाद उसे संदेह हुआ कि यह गहने असली तो नहीं. जिससे उसने उन गहनों की जांच करवाई. जिसके बाद उसे पता चला कि सभी गहने असली है तो वह फौरन दौड़ा-दौड़ा गाव पहुंचा. जिन-जिन को यह गहने बेचे थे, उन सबसे बहना बनाकर कि जिनके गहने थे, उन्हें वापस लौटाने है. इसलिए दे दो मगर गाववाले भी उस व्यक्ति से होशियार निकले उन्होंने वह गहने लौटाने से इन्कार कर दिया. जिससे यह बात पूरे गाव से होते हुए दिग्रस थाने पहुंची. जिसके बाद थानेदार देशमुख ने इस मामले में संबंधित व्यक्ति और अन्य एक को पूछताछ के लिए बुलाया. समाचार लिखे जाने तक पूरे गाव में खरीददार व्यक्तियों को ढूंढा जा रहा है, पुलिस चप्पा-चप्पा छान रही है. इतना ही नहीं तो इसकी जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह को दे दी है, ऐसा थानेदार देशमुख ने बताया.

जैसे ही खरीददार गाववालों को सोने के जेवर असली है, यह पता चला तो वे भी उसे रफा-दफा करने के लिए गाव से बाहर चले गए है. जिस व्यक्ति ने यह बैग फेंकी थी, वह कौन था? उसके पास इतने ढेर सारे जेवर कहा से आये? आदि के सवाल अब भी पुलिस के सामने है. अभीतक किसी की गिरफ्तारी इस मामले में नहीं हो पाई है. इस मामले में अब कोई जानकारी जिलास्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी देंगे, ऐसा भी बताकर थानेदार जानकारी देने से बचते रहें.

Advertisement
Representational Pic

Representational Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.