Advertisement

नागपुर: यशोधरानगर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान नाबालिग से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। आरोप है कि बातचीत के दौरान आरोपी ने नाबालिग को विश्वास में लिया और उसे बाहर घूमने के बहाने ले गया।
शिकायत के मुताबिक, इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के घर पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर यशोधरानगर पुलिस ने संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।




