Published On : Sat, Jun 6th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

पति को जान से मारने की धमकी देकर महिला से ₹2.60 लाख की उगाही, दुष्कर्म का आरोप

Advertisement

नागपुर टुडे – नागपुर के हिंगणा थाना क्षेत्र में एक विवाहित महिला से पति को जान से मारने की धमकी देकर नकदी और सोने के आभूषण वसूलने तथा बाद में दुष्कर्म किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर हिंगणा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिंगणा थाना क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय महिला की पहचान आरोपी विष्णु मारोतराव बनकर से पहले से थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर समय-समय पर नकद रकम और सोने के आभूषण अपने कब्जे में लिए।

Gold Rate
July 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 45,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,34,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,25,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

महिला के मुताबिक, आरोपी ने धमकी और दबाव बनाकर उससे कुल 2 लाख 60 हजार 500 रुपये की उगाही की। इसके बावजूद वह लगातार और पैसों की मांग करता रहा। जब महिला ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी ने कथित तौर पर उससे शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।

शिकायत के अनुसार, आरोपी महिला को नरसाला स्थित एक ओयो होटल में ले गया, जहां उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन शारीरिक संबंध बनाए गए। घटना के बाद पीड़िता ने अपने पति के साथ हिंगणा पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

Advertisement

हिंगणा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस तलाश कर रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है तथा शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews  #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पाचपावली में अवैध कत्लखाने का पर्दाफाश #NagpurNews #Panchpaoli #PoliceAction #CrimeNews #newsupdate

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews #paperleak #news

पेपर लीक पर सख्त कानून, ठाकरे बंधुओं पर तंज #Bawankule #NagpurNews #PoliticalNews...

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews #newsupdate #mobile

नागपुर के एमआईडीसी थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में चोरी #nagpurnews #crimenews...

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

हुड़केश्वर पुलिस की कस्टडी से कुख्यात चोर फरार #nagpurnews #crimenews #accused #newsupdate

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

नागपुर में दिव्यांगजनों को मिला नया सहारा #HyundaiMobisIndia #DisabilitySupport #NGO #NagpurNews

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray  #nagpurnews #news #shivsenaubt

उद्धव ठाकरे के जन्मदिन पर नागपुर में भव्य महाआरती #UddhavThackeray #nagpurnews #news...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges