Published On : Tue, Oct 7th, 2014

दक्षिण नागपूर के आरक्षित भूखंड का प्रश्न सुलझाएंगे – किरण पांडव

Advertisement


शिवसेना के उम्मीदवार किरण पांडव का मानेवाड़ा प्रभाग में जनसंपर्क और पदयात्रा

Kiran-Pandav-1नागपुर.

आगामी विधानसभा चुनाव में दक्षिण नागपूर से शिवसेना के अधिकृत उम्मीदवार किरण पांडव ने रविवार 5 अक्टूबर को सुबह 8 बजे संभाजी चौक, मानेवाड़ा में छत्रपती संभाजी महाराज के प्रतिमा को माल्यार्पण करके अभिवादन किया और जनसंपर्क तथा पदयात्रा को शुरुवात की. इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में नागरिक व शिवसेना के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस दौरान ‘किरणभाऊ पांडव आगे बढ़ो ! हम तुम्हारे साथ है’ ‘जय महाराष्ट्र ‘ जैसे कई नारों से परिसर गूंज उठा.

Kiran-Pandav-2

पांडव की पदयात्रा मानेवाड़ा जुनी बस्ती से होते हुए विणकर कॉलोनी, सेवादल नगर, दिवान ले-आउट, शाहूनगर, गीतानगर, श्रीहरीनगर, कल्याणेश्वर नगर, अम्बानगर, चिंतामणी नगर, रामचंद्र नगर, अलंकार नगर, श्रीकृष्ण नगर, आदि बस्तीयों से नागरिकों का आशीर्वाद लेकर उनका अभिवादन किया और आरक्षित भूखंड का प्रश्न जल्द ही सुलझाएंगे ऐसा निश्चय किया।

Advertisement

Kiran-Pandav-3

जगह-जगह पुष्पहार डालकर किरण पांडव का स्वागत किया गया. किरण पांडव ने जेष्ठ नागरिक, महिलाओं का अभिवादन विनम्रता से स्वीकार कर विजयी करने का आवाहन किया। पांडव की पदयात्रा में हजारों की संख्या में नागरिक, जेष्ठ नागरिक, महिला, युवाओं ने सहभाग लिया। इस समय समाजसेवक गिरीश पांडव, मोरेश्वर जाधव, रामभाऊ कावड़कर, पंजाबराव बड़वाईक, देविदास रुईकर, राजू पाटिल, विजयराव वांढरे, प्रदीप लागड़े, सतीश साहु, सुनील चौधरी आदि उपस्थित थे.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.