Published On : Tue, Oct 7th, 2014

मूल : विद्यार्थियों ने हाथों में झाड़ू लेकर की गांव की सफाई

Advertisement


मूल।
स्थानीय कर्मवीर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के दल ने महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता मुहिम चलाई. गांधी जयंती के अवसर पर सुबह से ही विद्यार्थियों ने हाथों में झाड़ू लेकर परिसर की सफाई की. उसी तरह श्रमदान के द्वारा रास्ता और नालियां साफ की.

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अ. ह. वानखेड़े ने महात्मा गांधी की प्रतिमा की पूजा करने के बाद उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों को ग्राम स्वच्छता की शपथ दिलाई. इसके बाद एक स्वच्छता रैली भी निकाली गई, जिसने पूरे मूल शहर का भ्रमण किया. रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय छात्र सेना और महाविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. प्राचार्य डॉ. अ. ह. वानखेड़े के साथ ही प्रा. केवल कऱ्हाडे, प्रा. डॉ. अनिता वालके, प्रा. गणेश गायकवाड़, प्रा. उज्ज्वला कापगते, प्रा. वसंत ताजणे, प्रा. गुलाब मोरे, प्रा. धनंजय चूदरी, प्रा. दिनेश बनकर, प्रा. जगदीश हांडेकर, प्रा. रवि बुरांडे, प्रा. इस्तारी पडोले, प्रा. कमलेश नागोशे, प्रा. निखिल दहिवले, प्रा. ढोबले भी रैली में शामिल हुए.

Cleaning village

file pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.