Published On : Tue, Oct 7th, 2014

भंडारा : ऑटो पर गिरा पेड़, 4 की मौत,7 जख्मी

Advertisement


प्लास्टिक ढांकने के लिए खड़ा था वाहन

Tree fell on auto
भंडारा।
मूसलाधार बारिश से बचने के लिए ऑटो पर प्लास्टिक ढांकने के लिए पेड के नीचे खडे ऑटोरिक्शा पर नीम का पेड गिर गया. इस दुर्घटना में चार सवारियों की मौत हो गई और आठ गंभीर रूप से घायल हो गए. इनमें तीन की हालत गंभीर है. यह घटना सोमवार, दोपहर 3:30 बजे के करीब घटी.

जानकारी के अनुसार भंडारा तहसील के ग्राम बीड (सीतेपार) में एक रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में कोथुर्णा निवासी उके परिवार गया था. कार्यक्रम निपटाकर वे भंडारा पहुंचे. ग्राम बेटाला की ओर जा रहे राजेश बारगवणे ने अपना ऑटो क्रमांक एमएच -36/एच-2445 बारिश होने से दोपहर 3:30 बजे के करीब नीम के पेड के नीचे प्लास्टिक ढांकने के लिए खड़ा किया. इस दौरान नीम का पेड ऑटो पर गिर गया. ऑटो में बैठे चार यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद क्रेन की मदद से नीम के पेड. को हटाया गया. गंभीर रूप से घायलों को भंडारा के जिला अस्पताल में भर्ती किया गया.

Gold Rate
Sept 12,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,31,200/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मृतकों में कोथुर्णा निवासी रूपाली उके (4), पार्वता उके (55), मुंढरी निवासी दया शेंडे, वंशिका केवट (5) का समावेश है. घायलों को जिला अस्पताल भंडारा में भर्ती किया गया है. घायलों में कोथुर्णा निवासी अजित उके (13), मनीषा उके(14), आकाश उके (12), शालू उके (30), सरस्वता उके (60), अनसुया शेंडे (35) एवं मुंढरी निवासी ऑटोचालक राजेश बारागवणे (30) का समावेश है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.