Published On : Mon, Nov 1st, 2021
By Nagpur Today Nagpur News

कोल इंडिया स्थापना दिवस पर वेकोलि को सात पुरस्कारों से नवाजा गया

Advertisement

यह पूरी टीम की उपलब्धि : CMD श्री मनोज कुमार

नागपुर : 47वें कोल इंडिया स्थापना दिवस पर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) को सात पुरस्कारों से नवाज़ा गया.कोलकाता में आयोजित समारोह में कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष श्री प्रमोद अग्रवाल ने वेकोलि के सीएमडी श्री मनोज कुमार को (कॉरपोरेट अवार्ड ऑन सेफ्टी) Corporate Award on Safety तथा रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट अवार्ड (Rehabilitation & Resettlement Award) श्रेणी में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया. एन कुमार इनोवेशन अवार्ड (N Kumar Innovation Award) सेंट्रल वर्कशॉप,तडाली की टीम को प्राप्त हुआ.

Individual Excellence Award CMS डॉ गीतांजलि माथुर, Vigilance Excellence Award श्री राहुल नवानी , उप प्रबंधक (कार्मिक) को , Best Area General Manager का ख़िताब कन्हान क्षेत्र के तत्कालीन महाप्रबंधक श्री मोहम्मद साबिर (वर्तमान में चंद्रपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक) एवं Best Head of the Department का सम्मान श्री राकेश , महाप्रबंधक systems को प्रदान किया गया. CMD श्री मनोज कुमार ने इस उपलब्धि पर टीम वेकोलि को बधाई और भविष्य में और अच्छा कार्य करने की शुभकामनाएं दीं.

कोल इंडिया स्थापना दिवस पर कंपनी मुख्यालय,नागपुर में संपन्न समारोह में निदेशक (कार्मिक) डा संजय कुमार ने वेकोलि परिवार के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं.अपने संबोधन में उन्होंने टीम वेकोलि का आह्वान किया कि राष्ट्र की ऊर्जा-जरूरतों की आपूर्ति के लिए सदैव तत्पर रहें.श्री कुमार ने कहा कि टीम वेकोलि,उत्तम कार्य-निष्पादन के लिए जानी जाती है,अपना वही स्तर हमें बरकरार रखना है.इसके पूर्व कोल इंडिया कॉरपोरेट गीत की धुनों के बीच उन्होंने सीआइएल ध्वज फहराया.सीआईएल स्थापना दिवस रैली भी निकाली गयी.इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री अजित कुमार चौधरी तथा संचालन समिति सदस्य श्री सुनील मिश्रा एवं श्री एच एस बेग प्रमुखता से उपस्थित थे।

Advertisement

यूट्यूब के माध्यम से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पूरी कंपनी के कर्मियों एवं उनके परिवार के सदस्यों ने देखा। कम्पनी के सभी क्षेत्रों में सीआइएल स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.