Published On : Mon, Dec 31st, 2018

वेकोलि में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह आयोजित

वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान समारोह 31 दिसंबर 2018 को आयोजित किया गया। इस अवसर पर निदेशक (वित्त) श्री एस. एम. चौधरी एवं श्री अजीत कुमार चौधरी, निदेशक तकनीकी (पी एंड पी) मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वेकोलि के श्री. जयदीप चक्रवर्ती महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, श्री. एम. के. सुर, मुख्य महाप्रबंधक (ई एंड एम) वि/यंत्रिक विभाग, डॉ. डी. के. महापात्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एम.आर.एस. इंदोरा, सेवानिवृत्त हुए। कार्यक्रम का संचालन श्री. ए.के. खान, वरिष्ठ लिपिक, कल्याण विभाग ने किया। समारोह में वरिष्ठ अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Gold Rate
03 Oct 2025
Gold 24 KT ₹ 1,21,100 /-
Gold 22 KT ₹ 1,12,600 /-
Silver/Kg ₹ 1,51,000/-
Platinum ₹ 60,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
Advertisement