Published On : Sat, Mar 28th, 2015

गड़चिरोली : जिले के 35 प्रतिशत बच्चें टिकाकरण से वंचित

Advertisement


मिशन इंद्रधनुष्य : समिति की सभा

65 प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण

गड़चिरोली। जिले में 1 वर्ष में दो बार 0 से 5 वर्ष के बच्चों को टीकाकरण डोज दिया जाता है. लेकिन पिछड़े क्षेत्र के कुछ बच्चें टीकाकरण से वंचित रहते है. अभी तक 65 प्रतिशत बालकों को टीकाकरण डोज दिया गया है. लेकिन 35 प्रतिशत बच्चें टीकाकरण से वंचित है. इस वजह से वंचित बच्चों को फिरसे ढूंढकर टीकाकरण डोज देने के संर्दभ में नियोजन किया गया है.

गुरुवार को स्थानीय जिलाधिकारी कार्यालय में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संपदा मेहता के अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष्य समिति की सभा संपन्न हुई. इस दौरान जिला आरोग्य अधिकारी डा. कमलेश भंडारी, जिला शल्य चिकित्सक डा. प्रमोद खंडाते, माता व बालक की देखभाल अधिकारी, डा. शशिकांत शंभरकर, महिला व बालकल्याण अधिकारी अतुल भडांगे, यूनिसेफ के सदस्य शकंर चिकंकर डा. महेश गौरी, नगर परिषद के आरोग्य अधिकारी डा. भाग्यश्री डांगले, जिला समूह संघटक सोनाली जोगदंड, रचन फुलझेले, डा. सुनील जाधव, एस.पी. सूत्राले, डा. प्रियंका मेश्राम आदि उपस्थित थे.

File Pic

File Pic

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.