Published On : Wed, Sep 14th, 2016

मनसे के खिलाफ विदर्भवादियों का प्रदर्शन

Advertisement

img_8630नागपुर – मुंबई प्रेस क्लब में विदर्भवादी नेताओं के साथ मनसे कार्यकर्ताओं द्वारा की गई बदसलूकी के विरोध में बुधवार को प्रदर्शन किया गया। विदर्भ राज्य आंदोलन समिति के नेता और कार्यकर्ता वेरायटी चौक पर जमा हुए और राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया। वीआरएसी ने मुंबई में विदर्भवादी नेताओं के साथ किये गए व्यवहार पर निंदा व्यक्त करते हुए पृथक विदर्भ राज्य के समर्थन में नारे भी लगाए।

गौरतलब हो की मंगलवार को मुंबई प्रेस क्लब के विशेष निमंत्रण पर विदर्भ के नेता मीट द प्रेस कार्यक्रम में अपनी बात रख रहे थे। तभी प्रेस की जगह मनसे के कुछ कार्यकर्ता पहुँचकर हंगामा करने लगे। मनसे के इस रुख पर विदर्भवादियों ने आपत्ति जताई है। इनका मानना है लोकतंत्र में कोई भी अपनी बात सार्वजनिक तौर पर रख सकता है। विदर्भ की माँग आज की नहीं बरसो पुरानी है। पत्रकार परिषद में किसी को बोलने से रोकना अभिव्यक्ति की आज़ादी पर प्रहार करना है। यह काम कोई राजनितिक दल करे तो यह और अफ़सोस जनक बात है।

img_8617नागपुर में विदर्भवादियों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में फिर एक बार विदर्भ का नारा बुलंद किया गया। इस प्रदर्शन में अलग राज्य के कट्टर समर्थक और पूर्व सांसद जामवंतराव धोटे भी शामिल हुए। धोटे ने अपनी बात रखते हुए कहाँ की अलग राज्य जनता की माँग है। कोई राजनितिक दल जनता की भावना से खिलवाड़ नहीं कर सकता। हम अपनी माँग को सामने रखते हुए संवेधानिक मार्ग और शांति से सरकार तक बात पहुचा रहे है। विदर्भ के मुद्दे पर अब राजनीती की रोटी नहीं सेकी जा सकती जिस भी दल से जनता की भावना को दरकिनार किया उसका हाल सामने है। अलग विदर्भ राज्य अंतिम पर्याय है।
img_8616
धोटे के मुताबिक ऑक्टूबर के महीने में विदर्भ की विधानसभा की कार्यवाही होगी। अपने विकास और प्रगति के लिए विदर्भ सक्षम है उसे किसी की जरुरत है। प्रदर्शन में शामिल विदर्भवादियों ने राजनितिक दलो द्वारा विदर्भ राज्य के निर्माण में जनता के साथ छलावा करने आरोप लगाया।

Gold Rate
June 27 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 43,800 /-
Gold 22 KT ₹ 1,33,400 /-
Silver/Kg ₹ 2,24,300/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above
Advertisement
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY

नल से पानी आ रहा है... लेकिन क्या वो पीने लायक है? WCL उमरेड कॉलोनी

नल से पानी आ रहा है... लेकिन क्या वो पीने लायक है?...

एमपीएससी की प्रारंभिक परीक्षाएं अब ऑनलाइन ... #newsupdate  #maharashtranews #maharashtra

एमपीएससी की प्रारंभिक परीक्षाएं अब ऑनलाइन ... #newsupdate #maharashtranews #maharashtra

नागपुर पर फिर जल संकट का खतरा? #nagpurnews #news #newsupdate

नागपुर पर फिर जल संकट का खतरा? #nagpurnews #news #newsupdate

हवस में हैवान बना पड़ोसी!  #nagpurnews #crime #newsupdate #latestnews #dushkram

हवस में हैवान बना पड़ोसी! #nagpurnews #crime #newsupdate #latestnews #dushkram

फ्लैट बेचने का झांसा देकर 51 लाख की कथित ठगी  #nagpurnews #crime #newsupdate #latestnews

फ्लैट बेचने का झांसा देकर 51 लाख की कथित ठगी #nagpurnews #crime...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges