Published On : Tue, Oct 3rd, 2017

सावधान! स्वाइन फ्लू से जुड़ी जानकारी लेने ना जाएं मेडिकल अस्पताल

Advertisement

GMCH, Nagpur
नागपुर: शहर में इन दिनों स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ गया है. शहर के मेडिकल हॉस्पिटल की कार्यप्रणाली के बारे में शहर के नागरिक इससे अवगत हैं. लेकिन मेडिकल हॉस्पिटल में अगर आप मरीज की जानकारी के लिए जाते हैं या फिर स्वाइन फ्लू से संबंधित जानकारी के लिए भी जाते हैं तो सावधान हो जाइए. क्योंकि यहां के वरिष्ठ डॉक्टर आपको जानकारी के लिए सीधे स्वाइन विभाग में जाने की सलाह देने से भी गुरेज नहीं करते. सीधे स्वाइन फ्लू वार्ड में भेजे जाने से स्वस्थ इंसान को भी इस घातक बीमारी के संक्रमण में आने का खतरा बना रहता है.

यहां के अधीक्षक डॉ. हेड़ाऊ अवकाश पर होने से प्रभार डॉ. राजेश गोसावी के पास है. लेकिन यह महाशय इतने गैरजिम्मेदार हैं कि इनके पास कोई भी, मरीज की जानकारी या फिर स्वाइन फ्लू से सम्बंधित जानकारी के लिए पहुंचता है तो यह सीधे स्वाइन फ्लू के वार्ड में सम्बंधित व्यक्ति को भेज देते हैं. जिससे स्वाइन फ्लू जैसी घातक बीमारे के संपर्क में आने का खतरा लगातार बना रहता है. सवाल भी यहीं से खड़े हो रहे हैं कि इस तरह के लापरवाह रवैय्ये से अगर कोई स्वाइन फ्लू से संक्रमित हो उठता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

Read in English – Beware: Visiting GMCH for Swine Flu information may put you on the edge

स्वाइन फ्लू-वायरल बुखार है जो वायरस से फैलता है. बारिश की वजह से स्वाइन फ्लू का वायरस और घातक हो जाता है. वातावरण में नमी बढ़ने के साथ ही यह तेजी से फैलने लगता है. यही वजह है कि मौसम बदलने के साथ एकाएक इसके मामलों की बाढ़ सी आ गई है. जिसके कारण मरीज के संपर्क में आने से भी यह रोग हो सकता है. बावजूद इसके बिना कुछ सोचे समझे सभी को स्वाइन फ्लू वार्ड से मरीज की जानकारी और स्वाइन फ्लू की जानकारी के लिए भेजा जा रहा है. ऐसी शिकायत डॉ. गोसावी को लेकर मरीजों के परिजनों की ओर से भी मिली है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.