Published On : Tue, Jun 11th, 2019

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा लाइव मर्डर विडिओ नागपुर का नहीं

Advertisement

नागपुर: सोशल मीडिया में कल से एक लाइव मर्डर का विडिओ वायरल हो रहा है. इस विडिओ में दिखाया जा रहा है कि एक लड़के को कुछ लोग चाक़ू से मार रहे है और उसकी माँ और एक औरत उसको बचाने का प्रयास कर रही है. ऊपर पिलर दिखाई देने के कारण इस विडिओ को नागपुर का होने की बात बताई जा रही थी. लेकिन इस विडिओ की सच्चाई बाहर आ चुकी है.

Gold Rate
Mar 232026 - Time 10.20Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,40,300 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,800/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

जानकारी के अनुसार यह विडिओ आंध्र प्रदेश के हैदराबाद का है और जिसको मारा गया है वह जमाई है और ससुराल पक्ष की ओर से लड़के को मारा गया है. जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही लड़के ने शादी की थी और लड़की के घर के लोग उसे पसंद नहीं करते थे. जिसके कारण उन्होंने घटना को अंजाम दिया है. यह विडिओ मुंबई में भी वायरल हुआ है. जिसके बाद ऐसी अफवाह उड़ाई गई कि यह विडिओ मुंबई का है. लेकिन सच्चाई यह है की यह विडिओ हैदराबाद का है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement