
मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के पास फुटओवर ब्रिज गिर गया है. हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 36 से अधिक घायल हैं. इस हादसे पर महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि राज्य सरकार घायलों के इलाज की व्यवस्था कर रही है.
रेलवे और बीएमसी इसके रखरखाव की जांच करेंगे. ब्रिज अभी सही कंडीशन में था. हालांकि इसमें थोड़ी बहुत मरम्मत की जरूरत थी, जिसके लिए काम चल रहा था. इस मामले की जांच की जा रही है कि काम पूरा होने तक ब्रिज पर आवाजाही बंद क्यों नहीं की गई.
वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को 5 लाख रुपये की मदद और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है. सीएम ने कहा कि हादसे की उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया गया है.
नशे और ऑनलाइन जुए की लत ने बनाया चोर! #Nagpur #NagpurCrime #CrimeNews...
सामान्य सभा स्थगित, विपक्ष का बड़ा आरोप #NagpurNews #NMC #CivicIssues #Budget2026 #Opposition...
सत्तापक्ष नेता की अनुपस्थिति से सभा स्थगित #vidarbhanews #nagpur #newsupdates #vidarbha #nagpurtoday
विदर्भ में 26 प्रतिशत वर्षा की कमी #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurtoday
रायपुर से नागपुर जा रहे ट्रक में मिला 399 किलो गांजा #Crime...
Nagpur Crime: घर में घुसकर तलवार-चाकू से हमला | नागपुर में सनसनीखेज...




