Published On : Thu, Mar 14th, 2019

BJP शनिवार को कर सकती है महाराष्ट्र सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

Advertisement

लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने देशभर में अपने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया पर काम शुरू कर दिया है। बीजेपी की ओर से महाराष्ट्र की कई सीटों पर उम्मीदवारों का नाम लगभग तय हो गए है और यह माना जा रहा है कि 16 मार्च को पार्टी इन नामों का ऐलान कर सकती है।

गुरुवार को महाराष्ट्र में बीजेपी के कुछ नेताओं ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि बीजेपी आगामी 16 मार्च को नई दिल्ली में महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर सकती है। सूत्रों को अनुसार, पहली सची में 18 उम्मीदवारों की घोषणा होने की संभावना है।

Gold Rate
Apr 08,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,52,600 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,46,400/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी बीजेपी

इस बार होने वाले चुनाव में बीजेपी राज्य की 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इनमें से 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। पार्टी नेताओं के अनुसार, कुछ अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा बाद में होगी। बता दें कि महाराष्ट्र लोकसभा सीटों के लिहाज से देश का दूसरा सबसे बड़ा सूबा है। यूपी में लोकसभा की 80 सीट हैं वहीं महाराष्ट्र में लोकसभा सीटों की संख्या 48 है।

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement