Published On : Tue, May 12th, 2020

वीडियो: लापरवाही, सदर के मनपा हॉस्पिटल में छोटे बच्चों की दवाई का स्टॉक हुआ समाप्त  

Advertisement

नागपूर– एक तरफ शहर में जहाँ कोरोना की महामारी है तो वही दूसरी तरफ  सरकारी अस्पतालों में दवाइयों का स्टॉक खत्म या समाप्त होने के कारण छोटे बच्चों के जीवन से खिलवाड़ होता हुआ नजर आ रहा है. ऐसा ही एक मामला सदर के नागपूर महानगर पालिका के हॉस्पिटल में देखने को मिल रहा है. जहाँ पर 18 महीने के बच्चो को दी जानेवाली दवाई विटामिन- ए खत्म हो चुकी है.

अप्रैल महीने में ही यह दवाई एक्सपायर होने की वजह से सरकार की ओर से स्टॉक भेजा ही नहीं गया. जिसके कारण बच्चो को बाहर से यह दवाई लिखकर दी जा रही है. हॉस्पिटल में यह दवाई मौजूद नहीं होने की वजह से अब तक सैकड़ो बच्चों को अब तक वापस लौटा दिया गया है.

नागपूर शहर के एडवोकेट आशीष कटारिया जो की अपने बच्चे को लेकर मनपा के इस हॉस्पिटल में मंगलवार 12 मई को गए थे. जहाँ पर डॉक्टरों की ओर से यह बताया गया की बच्चों के लिए विटामिन -ए की दवाई जरुरी है. लेकिन हॉस्पिटल में फिलहाल यह दवाई मौजूद नहीं है. बाहर से यह लेने के लिए कहा जा रहा है, लेकिन मेडीकल स्टोर्स में भी यह दवाई मौजूद नहीं है. एडवोकेट आशीष ने यह पूरा वीडिओ ‘ नागपूर टुडे ‘ को भेजा है. उन्होंने मनपा प्रशासन और सरकार पर अपनी नाराजगी जाहिर की है.

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.