Published On : Tue, May 12th, 2020

दीपक सूचक मित्र परिवार द्वारा गरीब और जरूरतमंद लोगों को अनाज का वितरण

Advertisement

दीपक सूचक मित्र परिवार द्वारा सूचक निवास गरोबा मैदान कापसे चौक कार्यालय से गरीब और जरूरतमंद लोगों को अनाज का वितरण किया जा रहा है इसमें किराना सामान भी है यह सभी सामान जो दिनचर्या की कमाई करने वाले लोग हैं जो मजदूर लोग हैं जिनके काम धंधे पूरे बंद हो गए हैं जिनकी बहुत बड़ी मजबूरी है कि वह अपने बच्चों को दो वक्त की रोटी नहीं दे सकते ऐसे लोगों के घरों तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जा रहा है श्री सूचक जी ने कहा कि यह कार्य लगातार 22 ,3 ,2020, से चालू किया गया है

यह बहुत बड़ी महामारी है आज भारत देश के ऊपर में बहुत बड़ा संकट आ चुका है इससे हमें लड़ना है यह कोई शत्रु नहीं है कि हमें वह दिखता है यह एक कोरोना वायरस है और यह एक दूसरे के नजदीक आने से कोई चीज छू लेने से यह तुरंत हावी हो जाता है तो सूचक जी ने लोगों से आह्वान किया है कि आप अपने घर पर रहे और घर पर रहकर ही हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं और ईश्वर हमारे साथ हैं यह भयंकर महामारी में हमें सरकार का साथ देना चाहिए आज सरकार भी बहुत बड़े संकट से जूझ रही है तो हमारे से जितना भी होगा हम जरूर सहयोग करेंगे हमारे कार्यकर्ता के माध्यम से भी यह कार्य लगातार चालू है सामान की पैकिंग की जाती है किट तैयार करके लोगों को दी जाती है

हमारे जो समर्पित कार्यकर्ता है विलाससिंह गौर ,अमन ठाकरे, मनीषभाई सूचक, उदय सूचक ,गोविंद सूचक, राजू कीची ,शुभम ,मुकेश ,यह कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों के घरों तक पहुंचाने का कार्य होता है हमारी महिला मंडल के माध्यम से सभी किट अनाज की तैयार की जाती है समर्पित महिला मंडल प्रवीणाबेन सूचक, प्रमिलाताई गौर, नैना सूचक ,ममताबेन संहिता, किरणबेन पारेख, तृप्ति संगानी, मुस्कान सूचक ,यह सभी महिला मंडल की ओर से लगातार यह कार्य किया जा रहा है सूचक जी ने उद्योगपति दानदाता स्वयंसेवी संस्थाओं से आह्वान किया कि आप गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए और उन्हें मदद करें

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.