Published On : Tue, May 12th, 2020

गोंदिया: घर-घर हो रही थर्मल स्क्रीनिंग

Advertisement

अबतक किसी में नहीं मिले कोरोना के लक्षण

गोंदिया– प्रभाग क्रमांक 14 का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ व सुरक्षित रहे इस मकसद से नगरसेवक लोकेश (कल्लू) यादव द्वारा व्यक्तिगत निजी खर्च से दो थर्मल स्क्रीनिंग मशीन , ऑक्सीजन टेस्टिंग मशीन , बीपी -शुगर टेस्ट किट आदि स्वास्थ्य उपकरण लेकर प्रभाग क्रमांक 14 के प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य के जांच कराने की अनोखी और अनूठी पहल रविवार से शुरू की है।

डॉक्टर ममता जतपेले तथा डॉक्टर अमर आहूजा के साथ नर्स और वार्ड बॉय की टीम डोर- टू -डोर जाकर नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण निशुल्क कर रही है तथा स्वास्थ्य कर्मी एहतियात बरतने का अनुरोध भी नागरिकों से कर रहे हैं फिलहाल अभी तक 648 लोगों की जांच पूर्ण हो चुकी है तथा किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं।

प्रतिदिन हो रही वार्ड के 300 से 350 लोगों की स्वास्थ्य जांच
अगले दो-तीन दिनों में समूचे प्रभाग क्रमांक 14 का एरिया कवर कर लिया जाएगा ऐसी जानकारी पार्षद लोकेश यादव ने देते कहा यह सर्वे रविवार सुबह से शुरू हुआ और व्यक्तिगत प्राइवेट बेसिस पर किया जा रहा है प्रतिदिन 300 से 350 लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है इस दौरान रजिस्टर भी मेंटेन किया जा रहा है।

Advertisement


थर्मल स्क्रीनिंग दौरान एक व्यक्ति का टेंपरेचर 2 दिनों तक 99 से ऊपर आया जिस पर उसे जिला केटीएस अस्पताल जाकर चेकअप कराने की सलाह दी गई

महाराष्ट्र के कुछ शहरों में नगर परिषद के तहत स्वास्थ्य जांच की सेवा नागरिकों को दी जा रही है लेकिन ऐसी सुविधा अब तक गोंदिया में नहीं शुरू होने तथा कई लोगों के मन में यह संदेह होने की वह फिट है या नहीं ? इसके लिए उन्हें जिला अस्पतालों में जाकर घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है इसलिए 80 प्रतिशत जनता स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जा ही नहीं रही है?

लिहाजा हमने सेवाभावी तज्ञ विशेषज्ञ डॉक्टरों का सहयोग लेकर यह सुविधा प्रभाग क्रमांक 14 के नागरिकों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराने का निश्चय किया और इसके लिए व्यक्तिगत तौर पर स्वास्थ्य उपकरण खरीदे तथा अब डोर-टू- डोर जाकर थर्मल स्क्रीनिंग और ऑक्सीजन चेक करने की सुविधा हम अपने वार्ड के नागरिकों को निशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं।

आज यादव चौक निकट का झोपड़ी मोहल्ला और सतनामी मोहल्ले के इलाके को कवर किया जाएगा तत्पश्चात सिंधी कॉलोनी का एक पट्टा अभी बचा हुआ है उसे भी यह निशुल्क सुविधा उपलब्ध होगी।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.