Published On : Sat, May 11th, 2019

Video: रवि नगर चौक पर चलते ऑटो में लगी आग, सास-बहू झुलसे

Advertisement

नागपुर ( Nagpur ): अंबाझरी थाना अंतर्गत रवि नगर ( Ravi Nagar ) चौक पर शनिवार को दिनदहाड़े चलते ऑटो में आग लग गई। घटना में ऑटो में सवार सास- बहू गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल रमा गौर और भारती गौर को पास के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। रमा गौर अपनी बहू भारती गौर और पोते के साथ आटो में सवार होकर आ रही थी।

सूत्रों के अनुसार शनिवार की दोपहर ऑटो क्रमांक MH 49 M 3137 का चालक रोहित देशमुख वाड़ी से अपने आटो में 6 लोगों को बैठा कर नागपुर की ओर आ रहा था। ऑटो में एक छोटा बच्चा भी सवार था । बताया जाता है कि इस बच्चे ने ही घटना के बाद अपनी दादी रमा गौर और मां भारती गौर का नाम पुलिस को बताया है।

Advertisement

घटनास्थल पर पहुंचे अंबाझरी थाने के अधिकारी चंदन ने बताया कि ऑटो चालक रोहित देशमुख अपना ऑटो लेकर रवि नगर चौक पर पहुंचा ही था कि चलते ऑटो में आग लग गई । इस घटना में ऑटो में सवार कुछ यात्री जल्दी ऑटो से उतर गए लेकिन रमा गौर और उसकी बहू आग की चपेट में आने से झुलस गई। मामूली रूप से जख्मी सास – बहू को फौरन पास के अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.