Published On : Sat, Jul 25th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

Video: शाही जुलूस, ढोल-नगाड़े और आस्था का संगम: गोंदिया की सड़कों पर उमड़ा किन्नर समाज

अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़े की संस्थापक और आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी त्रिपाठी ने दिया एकता और सद्भाव का महासंदेश
Advertisement


गोंदिया। गोंदिया भक्ति और परंपरा के अनूठे रंग में रंगा हुआ है। 5 दिनों के इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय किन्नर सम्मेलन में देश भर से आए किन्नर प्रतिनिधियों ने समां बांध दिया है। शुक्रवार 24 जुलाई का दिन गोंदिया के लिए बेहद खास रहा, जब ढोल-नगाड़ों की गूंज, पारंपरिक नृत्य और असीम भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
​अपनी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण, समुदाय की एकजुटता और अपने जजमानों के कल्याण की मंगल कामना… इसी महान उद्देश्य के साथ गोंदिया की पावन धरती से पूरे देश को एकता और सद्भाव का एक बुलंद संदेश दिया जा रहा है।


शाही जुलूस, कलश यात्रा और भक्ति में लीन किन्नर

शुक्रवार को जब इस किन्नर महाकुंभ का शाही जुलूस निकला, तो पूरा शहर थम सा गया। सिर पर कलश, सजे-धजे पोशाक में किन्नर समाज के लोग और हवा में गूंजती ‘जय श्री महाकाल’ और ‘हर हर महादेव’ की जयकार।
विभिन्न राज्यों से आए किन्नर ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों पर थिरकते और कदमताल करते नजर आए। शहर के मुख्य मार्गों से गुजरता हुआ यह भव्य जुलूस जब दुर्गा चौक और भवानी चौक पहुंचा, तो पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। यहाँ सभी ने पूरी श्रद्धा और सच्ची आस्था के साथ मां जगदंबा का पूजन किया।

Gold Rate
Sept 09,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,300 /-
Silver/Kg ₹ 2,35,700/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above


गुप्त नवरात्रि पर मां दुर्गा के दर पहुंचे किन्नर ,घंटा चढ़ाई गई

शास्त्रों में गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर दान का महत्व कई गुना ज्यादा बताया गया है। इसी परंपरा को निभाते हुए किन्नर समाज ने पोवार बोर्डिंग से नगर भ्रमण करते हुए जगदंबा धाम मंदिर (दुर्गा चौक ) और मां भवानी मंदिर ( भवानी चौक ) तक भव्य शोभायात्रा निकाली।

Advertisement

मां के दर्शन कर पूजा की थाली में श्रीफल, लाल वस्त्र, चुनरी और सुहाग सामग्री के साथ-साथ दोनों मंदिर ट्रस्टों को 40,400 और 40,400 का नगद दान भेंट किया गया। यह विशेष चढ़ावा अंतर्राष्ट्रीय किन्नर अखाड़े की संस्थापक और आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी (लक्ष्मी जी) के कर-कमलों से अर्पित किया गया।

महामंडलेश्वर लक्ष्मी जी के दर्शनों हेतु उमड़े श्रद्धालु

आपको बता दें कि आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी जी पहली बार गोंदिया प्रवास पर आई हैं। भरतनाट्यम नृत्यांगना, टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस-5’ की चर्चित प्रतिभागी और किन्नर अधिकारों के लिए लड़ने वालीं लक्ष्मी जी के दर्शन और आशीर्वाद के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।

भवानी चौक से यह शोभायात्रा रेलवे सरकारी तालाब टेकरी स्थित ‘घाट वाले हनुमान मंदिर’ (महाकाल घाट) परिसर पहुंची। यहां ‘महाकालेश्वर धाम’ में जय श्री महाकाल सेवा संस्थान के अध्यक्ष एवं नगर सेवक लोकेश (कल्लू ) यादव ने आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी जी तथा निशा नायक मौसी का आत्मीय स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया। विशेष पूजा आरती पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तत्पश्चात शोभायात्रा अंडरग्राउंड मार्ग से होते हुए पुन पोवार बोर्डिंग पहुंची जहां आज के मुख्य कार्यक्रमों का सुव्यवस्थित समापन हुआ।

रवि आर्य

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.