
नागपुर: शहर के मनीष नगर स्थित रेवती नगर इलाके में चार दिनों से फर्श की संकरी दरार में फंसे एक जहरीले कोबरा को सर्पमित्र ने साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कोबरा को बचाया गया और उपचार के लिए वन विभाग के ट्रांजिट सेंटर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, हरियर हॉस्पिटल के पीछे स्थित एक परिसर में फर्श की संकरी दरार में एक कोबरा पिछले चार दिनों से फंसा हुआ था। इसकी सूचना स्थानीय निवासी वैभव चकोले ने सर्पमित्र शुभम पराले को दी। सूचना मिलते ही शुभम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
रेस्क्यू के दौरान पता चला कि कोबरा फर्श के नीचे बने बेहद संकरे हिस्से में बुरी तरह फंस गया था। उसे सुरक्षित निकालने के लिए करीब दो घंटे तक कंक्रीट तोड़कर रास्ता बनाया गया।
सर्पमित्र ने बताया कि बाहर निकालने पर पता चला कि कोबरा ने एक बड़ा चूहा निगल रखा था। इसी कारण उसका शरीर फूल गया था और वह दरार में फंस गया। लगातार चार दिनों तक फंसे रहने से वह काफी कमजोर भी हो चुका था।
रेस्क्यू के बाद सर्पमित्र ने कोबरा को पानी पिलाकर सामान्य करने का प्रयास किया। इसके बाद उसे वन विभाग के सेमिनरी हिल्स स्थित ट्रांजिट सेंटर के अधिकारियों को सौंप दिया गया, जहां उसका उपचार किया जाएगा। उपचार के बाद स्वस्थ होने पर कोबरा को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।
स्थानीय लोगों ने सर्पमित्र की तत्परता और साहस की सराहना करते हुए कहा कि समय पर रेस्क्यू नहीं होता तो कोबरा की जान जा सकती थी।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
₹7.68 करोड़ की कथित ठगी का खुलासा #NagpurNews #Crime #CyberFraud #LoanFraud #BankFraud...
एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई #NagpurNews #Crime #Police...
कामठी में ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की...
70 ग्राम MD Drugs के साथ आरोपी गिरफ्तार #NagpurNews #Crime #MDDrugs #Mephedrone...
"रिश्तों को किया शर्मसार! रिश्तेदार ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज #NagpurNews...




