
नागपुर: नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस थाना क्षेत्र में हुई साढ़े तीन लाख रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए जेवरात और अन्य सामान सहित करीब ₹3.5 लाख का माल बरामद किया गया है। वारदात में शामिल उसका नाबालिग साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, हजारी पहाड़ स्थित गायकवाड़ लेआउट की गायत्री कॉलोनी निवासी धम्मशील 31 जुलाई की रात अपने परिवार के साथ पुणे गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
शिकायत दर्ज होने के बाद गिट्टीखदान पुलिस ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अंबाझरी क्षेत्र में जाल बिछाकर सागर वर्मा को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपी के पास से एक चोरी का वाहन भी बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार, यह वाहन आरोपी ने पांचपावली थाना क्षेत्र से चोरी किया था।
कड़ी पूछताछ में सागर वर्मा ने खुलासा किया कि उसने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर गायकवाड़ लेआउट में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब ₹3.5 लाख का चोरी का माल बरामद कर लिया।
फिलहाल गिट्टीखदान पुलिस फरार नाबालिग आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे हिरासत में लेकर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह कार्रवाई गिट्टीखदान पुलिस द्वारा की गई, जिसकी जानकारी थाना प्रभारी पीआई सारंग मिरासी ने दी।
LIVE | NEWS BULLETIN NAGPUR TODAY
₹7.68 करोड़ की कथित ठगी का खुलासा #NagpurNews #Crime #CyberFraud #LoanFraud #BankFraud...
एमडी ड्रग्स के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई #NagpurNews #Crime #Police...
कामठी में ट्रेन की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की...
70 ग्राम MD Drugs के साथ आरोपी गिरफ्तार #NagpurNews #Crime #MDDrugs #Mephedrone...
"रिश्तों को किया शर्मसार! रिश्तेदार ने युवती को भेजे अश्लील मैसेज #NagpurNews...




