Published On : Mon, Apr 23rd, 2018

उपराष्ट्रपति नायडू ने CJI के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस को खारिज किया

Advertisement

कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (सीजेआई) दीपक मिश्रा को हटाने के लिए लाए जाने वाले महाभियोग प्रस्ताव को राज्यसभा के सभापति और उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने खारिज कर दिया है। महाभियोग प्रस्ताव के नोटिस को खारिज करने से पहले उप-राष्ट्रपति ने इसपर संविधान विशेषज्ञों एवं कानूनी विशेषज्ञों से सलाह-मशविरा किया था।

कांग्रेस की अगुवाई में सात दलों की ओर से सीजेआई के खिलाफ उच्च सदन में महाभियोग प्रस्ताव का नोटिस दिया गया था। जिसकी वजह से नायडू अपने हैदराबाद दौरे को बीच में ही खत्म करके रविवार दोपहर दिल्ली लौट आए थे। रविवार को पार्टी के एक अधिकारी ने कहा था कि नायडू ने लोकसभा के पूर्व महासचिव सुभाष कश्यप, पूर्व कानून सचिव पीके मल्होत्रा और पूर्व संसदीय सचिव संजय सिंह से इस मामले पर बातचीत की थी।

Gold Rate
Aug 13 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,700 /-
Gold 22 KT ₹ 1,42,600 /-
Silver/Kg ₹ 2,36,100/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके अलावा, उन्होंने अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल के साथ ही राज्यसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों से भी चर्चा की थी। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी से भी राय ली है। उपराष्ट्रपति को सोमवार को टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज के दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। इसके अलावा 24 अप्रैल को उनका स्वर्ण भारत ट्रस्ट का दौरा करने का भी कार्यक्रम था जिसे उन्होंने रद्द कर दिया।

Advertisement
Advertisement
चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate #maharashtra

चुनाव आयोग बीजेपी का एजेंट, राऊत का गंभीर आरोप #maharashtranews #delhi #newsupdate...

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident #newsupdate #news

दो बाइक की भीषण टक्कर! WCL कर्मचारी की मौत #Nagpur #RoadAccident #BikeAccident...

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन महिलाएं मिलीं, लॉज का संचालक और गिरफ्तार..

लॉज की आड़ में कथित देह व्यापार का खेल! नाबालिग समेत तीन...

राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha

राजापेठ हादसे के बाद नागरिकों का फूटा गुस्सा #vidarbhanews #amravati #newsupdate #vidarbha

ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews #Crime #ATMFraud #ATMScam #news

ATM में शातिर ठग का खेल! असली कार्ड रखा, दूसरा थमाया #NagpurNews...

दूषित पानी से पांच दिनों में 45 लोग बीमार #vidarbhanews #gondia #newsupdate #vidarbha

दूषित पानी से पांच दिनों में 45 लोग बीमार #vidarbhanews #gondia #newsupdate...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges