
दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी की तबियत अचानक बिगड़ गई है। लेकिन अब वह सामान्य है। दिल्ली से बाहर गड़करी शुक्रवार को असम के माजुली द्वीप में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान उन्हें द उन्होंने बेचैनी की शिकायत की महसूस हुई। सभा में वो करीब एक घंटा भाषण देने के बाद अपनी कुर्सी पर अपना सिर पीछे टिकाकर आराम करते दिखे।
नितिन गड़करी यहां ब्रह्मपुत्र नदी में मालवाहक जलपोत को हरी झंडी दिखाने के लिए आए थे। गड़करी की तबियत बिगड़ने के बाद कार्यक्रम स्थल पर तैनात चिकित्सकों का एक दल गड़करी को देखने के लिए मंच पर पहुंचा। जाँच में चिकित्सकों ने गडकरी का शुगर लेवल और ब्लडप्रेशर की जांच की। जिसमें उनका रक्तचाप अस्थायी रूप बढ़ा पाया गया। मंत्री को तुरंत आराम मिल सके इसलिए स्पीकरों की ध्वनि काफी कम कर दी गई, उन्हें खाने के लिए केला दिया गया और उनकी सुविधा के लिए उनके पास पेडेस्टल पंखा लगा दिया गया।
गड़करी शुगर पेशेंट है बावजूद इसके वह अपने काम में किसी तरह की कोताही नहीं बरतते। जाँच करने वाले डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ होने की जानकारी दी है।
SIR प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप, युवा कांग्रेस आक्रामक #vidarbhanews #nagpur #news...
बकाया बिलों को लेकर ठेकेदारों का अर्धनग्न आंदोलन #nagpurnews #andolan #newsupdate #maharashtranews
सड़क की बदहाली पर छात्राओं की रिपोर्टिंग #maharashtranews #raigad #newsupdate #maharashtra #news
महिला से बैग छीनकर भागने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार #nagpurnews...
बावनकुळे के हाथों अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का शुभारंभ
राज ठाकरे के सवाल पर रविंद्र चव्हाण ने साधी चुप्पी #vidarbhanews #nagpur...



