Published On : Fri, Dec 29th, 2017

वायरमैन रिश्वत लेते गिरफ़्तार

Advertisement

bribe
नागपुर: शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वायरमैन को रिश्वत लेते रंगे हाँथो दबोचा। आरोपी बाल्या रामकृष्ण गवली जिले के महादुला ग्रामपंचायत के लेखपाल का सहायक है। आरोपी ने कार्यालय के दस्तावजों की छपाई के बिल के भुगतान के एवज में 10 प्रतिशत रिश्वत की माँग की थी।

नागपुर के नरेंद्र नगर इलाके में रहने वाले शिकायतकर्ता ने वर्ष 2016 में प्रिंटिग का काम किया था। इस काम के बदले उसे 1 लाख 34 हजार 400 रूपए का भुगतान कार्यालय द्वारा चेक से किया गया। बिल क्लियर होने के बाद आरोपी ने शिकायतकर्ता ने कुल रकम का 10 फीसदी यानि 15 हजार 500 रूपए की माँग की। शिकायतकर्ता यह पैसे देना नहीं चाहता था इसलिए उसने एसीबी से इस बाबत शिकायत की जिसके बाद ग्रामपंचायत कार्यालय में जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.