Published On : Fri, Dec 29th, 2017

जनवरी में आ सकता है यूजीसी नेट 2017 का रिजल्ट

Advertisement

UGC NET Results 2017
नागपुर: उम्मीद है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजकेशन जनवरी में यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन नैशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) 2017 नवंबर का रिजल्ट जारी करेगा. सीबीएसई बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन से पता चलता है कि जनवरी 2018 में इस रिजल्ट के आने की पूरी उम्मीद है. जानकारी के अनुसार सीबीएसई यूजीसी नेट 2017 नवंबर परीक्षा का रिजल्ट जनवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किया जाएगा.

सीबीएसई बोर्ड ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन की ओऱ से 5 नवंबर, 2017 को नेट 2017 परीक्षा का आयोजन किया था. बोर्ड ने वेबसाइट पर आंसर की जारी कर दी थी. सीबीएसई यूजीसी नेट 2017 नवंबर के परीक्षा का रिजल्ट अभी आना बाकी है. माना जा रहा है कि जनवरी 2018 में ये कभी भी आ सकता है. पिछले महीने संपन्न हुई इस परीक्षा में नागपुर शहर के 52 केन्द्रों में करीब 12 हजार विद्यार्थियों ने नेट की परीक्षा दी थी. देश के कुल मिलाकर 9 लाख 30 हजार विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था. देश के 91 शहरों में करीब 1700 केंद्रों में यह परीक्षा संपन्न हुई थी. 75 प्रतिशत विद्यार्थियों ने यह परीक्षा दी थी.

अभी अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के बारे में कुछ उल्लेख नहीं किया गया है. यूजीसी नेट 2017 नवंबर परीक्षा में बैठने वाले सभी छात्रों से अपडेट्स के लिए सीबीएसई की ऑफिशल वेबसाइट देखते रहने का अनुरोध सीबीएसई की ओर से किया गया है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.