Published On : Thu, Dec 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

बेकाबू कार ने दुपहिया सवारों को कुचला

नागपुर: सदर के जापानी गार्डन चौक पर बेकाबू कार चालक  ने बाईक सवार दो युवकों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। हादसे के बाद कार चालक  बाईक को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। जख्मी युवकों में सुरेंद्रगढ़ निवासी विशाल अशोक मेश्राम  (23) तथा सुरेश मंगेश  बोरकर (18) का समावेश है। 

दोनों युवक मंगलवार रात 11 बजे डब्ल्यूसीएल मार्ग से बाईक पर सवार  होकर सदर की दिशा में जा रहे थे। क्रेटा (क्र. एम.एच.40/ए.आर.8422)  का चालक राज भवन से लेडिज क्लब  चौक की दिशा में जा रहा था। क्रेटा की गति काफी तेज थी। उसने बाईक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों बाईक से उछलकर गिर पड़े।

Gold Rate
June 01- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 156,200 /-
Gold 22 KT ₹ 1,44,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,62,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

बताया जाता है कि क्रेटा काफी दूर तक बाईक को घीसटते हुए ले गई। हादसे  का पता चलने पर सदर तथा अंबाझरी  पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने  घायलों को अस्पताल पहुंचाया। कार  चालक के खिलाफ सदर पुलिस थाने में  मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges