Published On : Thu, Dec 15th, 2022
By Nagpur Today Nagpur News

सरकारी  छात्रावास में स्पॉट एडमिशन कल

Advertisement

नागपुर: पिछड़े वर्ग के छात्र-छात्राओं के  लिए सामाजिक न्याय एवं विशेष  सहायता विभाग द्वारा संचालित  शासकीय छात्रावास में शैक्षणिक  सत्र 2022-23 की प्रवेश प्रक्रिया  पूर्ण कर ली गई है तथा रिक्त सीट  पर ऑन स्पॉट प्रवेश की तिथि 15 दिसंबर निर्धारित की गयी  थी. लेकिन किसी कारण से स्पॉट  एडमिशन की तिथि एक दिन के  लिए टाल दी गई है और सरकारी  छात्रावासों में स्पॉट एडमिशन 16  दिसंबर को होगा.

पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राएं जिन्होंने शासकीय छात्रावासों में रिक्त सीटों हेतु छात्रावास प्रवेश हेतु आवेदन किया है परंतु छात्रावास में प्रवेश नहीं दिया  गया है, वे आवश्यक दस्तावेजों समेत16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सहायक आयुक्त, समाज  कल्याण, सामाजिक न्याय भवन,  शासकीय औद्योगिक, संस्थान,  श्रद्धानंद पेठ, नागपुर प्रवेश हेतु  उपस्थित रह सकते हैं. सहायक  समाज कल्याण आयुक्त सुकेशिनी  तेलगोटे ने अपील करते हुए कहा  कि यदि छात्र निर्धारित तिथि पर  उपस्थित नहीं होते हैं तो उनका  प्रवेश सुनिश्चित नहीं किया जाएगा और पूरी जिम्मेदारी छात्रों की ही रहेगी. अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी तथा अभिभावक गण पिछड़ा वर्ग की लड़कियों के  सरकारी छात्रावास, रहाटे कॉलोनी,  वर्धा रोड के कार्यालय से संपर्क कर  सकते हैं.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.