Published On : Thu, Jul 16th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

उमरेड में नीलगाय शिकार गैंग का भंडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर: वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग और पुलिस ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए उत्तर उमरेड वन परिक्षेत्र के मौजा उटी में सक्रिय एक संगठित शिकारी गिरोह का पर्दाफाश किया है। तड़के हुई छापेमारी में एक शिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। कार्रवाई के दौरान तीन दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरोह नीलगाय के अंगों और मांस की तस्करी की तैयारी में था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेवती (उमरेड) निवासी अभिषेक उर्फ अभिशेखर पुनाराम अडीले (38) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं।

Gold Rate
July 17 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 41,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,30,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,16,900/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

गोली मारकर किया 80 किलो वजनी नीलगाय का शिकार

वन विभाग को उटी बीट के एक खेत में संदिग्ध गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वन विभाग और पुलिस ने संयुक्त घेराबंदी कर छापा मारा। जांच में पता चला कि करीब चार वर्ष के 80 किलो वजनी नर नीलगाय को बंदूक से गोली मारकर शिकार किया गया था। आरोपी उसकी खाल, पैर और मांस काटकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी टीम ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

फोरेंसिक जांच के लिए नमूने जब्त

घटना के बाद शासकीय पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पूजा हिवरकर ने मौके पर पहुंचकर नीलगाय के अवशेषों का पोस्टमार्टम किया। फोरेंसिक जांच के लिए आवश्यक नमूनों को सील कर जब्त किया गया है, ताकि शिकार में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की जा सके।

पूरे शिकारी नेटवर्क की जांच तेज

यह कार्रवाई उप वन संरक्षक डॉ. विनीता व्यास के मार्गदर्शन और वन संरक्षक मनोज धनविजय के नेतृत्व में उत्तर उमरेड के वन परिक्षेत्र अधिकारी निलय भोगे तथा वन विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

वन विभाग का मानना है कि इस वारदात के पीछे एक संगठित शिकारी गिरोह सक्रिय है। जांच एजेंसियां फरार आरोपियों की तलाश के साथ-साथ शिकार में इस्तेमाल हथियारों के स्रोत, वन्यजीवों के अंगों की संभावित तस्करी और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी हैं। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
खरपतवारनाशक से धान की पूरी पौध तबाह #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

खरपतवारनाशक से धान की पूरी पौध तबाह #maharashtranews #bhiwandi #newsupdate #maharashtra

नागपुर में 'आपली बस' कर्मचारियों की हड़ताल खत्म | मनपा ने मानीं प्रमुख मांगें | Bus Service Restored

नागपुर में 'आपली बस' कर्मचारियों की हड़ताल खत्म | मनपा ने मानीं...

स्कूल में गैस रिसाय, छात्राएं अस्पताल पहुंचीं #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra

स्कूल में गैस रिसाय, छात्राएं अस्पताल पहुंचीं #maharashtranews #satara #newsupdate #maharashtra

सोनम वांगचुक अनशन पर राऊत का हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

सोनम वांगचुक अनशन पर राऊत का हमला #vidarbhanews #nagpur #newsupdate #nagpurnews

नागपुर में फिर गैंगवार! MCOCA आरोपी पर आधी रात फायरिंग #NagpurNews #Gangwar #Crime #MCOCA #news

नागपुर में फिर गैंगवार! MCOCA आरोपी पर आधी रात फायरिंग #NagpurNews #Gangwar...

महिला आरक्षण पर BJP का कांग्रेस पर बड़ा दावा #BJP #Congress #mahilaaarakshan #NagpurNews #latestnews

महिला आरक्षण पर BJP का कांग्रेस पर बड़ा दावा #BJP #Congress #mahilaaarakshan...

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges