Published On : Thu, Jul 16th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

नागपुर में गैस कटर गैंग का कहर, एक रात में दो एटीएम निशाने पर

Advertisement

नागपुर: शहर में एटीएम लुटेरों का गैस कटर गिरोह एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बुधवार तड़के बदमाशों ने पहले हुड़केश्वर स्थित एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाया, लेकिन नकदी निकालने में नाकाम रहे। इसके बाद गिरोह हिंगना थाना क्षेत्र के डोंगरगांव पहुंचा, जहां बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर 13.46 लाख रुपये लेकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे पीले रंग की टी-शर्ट पहने एक संदिग्ध हुड़केश्वर स्थित एसबीआई एटीएम में दाखिल हुआ। उसने पहले सीसीटीवी कैमरे को धुएं से निष्क्रिय करने की कोशिश की और फिर गैस कटर से एटीएम मशीन काटना शुरू किया। हालांकि, वह कैश तक नहीं पहुंच सका और अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

Gold Rate
Sept 07 ,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 53,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,41,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,33,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

इसके कुछ ही समय बाद यही गिरोह सफेद रंग की एसयूवी से डोंगरगांव पहुंचा। यहां एक आरोपी बाहर निगरानी करता रहा, जबकि चार बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 13.46 लाख रुपये निकाल लिए। पूरी वारदात कुछ ही मिनटों में अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

Advertisement

दोनों घटनाएं एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और वारदात में इस्तेमाल सफेद एसयूवी का पता लगाने में जुटी है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह किसी पेशेवर अंतरराज्यीय गैस कटर गिरोह की करतूत हो सकती है।

2023 की वारदात से मिलते-जुलते तरीके

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में भी डोंगरगांव स्थित इसी एटीएम को गैस कटर से काटकर लाखों रुपये की चोरी की गई थी। उस मामले में हरियाणा के गैस कटर गिरोह को गिरफ्तार किया गया था। इस बार भी वारदात का तरीका—गैस कटर का इस्तेमाल, सीसीटीवी को निष्क्रिय करने की कोशिश और कुछ ही मिनटों में फरार होने की रणनीति—पहले जैसी ही होने से पुलिस पुराने गैंग या उससे जुड़े अपराधियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.