Published On : Thu, Jun 11th, 2020

भंडारा के कान्द्री में मॉनिटर लिजार्ड शिकार के मामले में दो लोग गिरफ्तार

Advertisement

नागपुर– जंगली प्राणियों के शिकार पर भले ही सख्त पाबंदिया है. लेकिन बावजूद इसके इनके शिकार पर रोक नहीं लग रही है. रोजाना नागपुर से सटे ग्रामीण भाग में इनका शिकार किया जा रहा है. ऐसे ही एक मॉनिटर लिजार्ड के शिकार मामले में कान्द्री वनपरिक्षेत्र कार्यालय की टीम ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. इस कार्रवाई से शिकारियों में काफी सनसनी फ़ैल गई है.रामप्रसाद रामचंद्र लोंढे, सुरेश संपत मेश्राम यह दोनों हिवरा के रहनेवाले है.

भंडारा उपवनसंरक्षक कार्यालय कान्द्री के वनपरिक्षेत्राधिकारी के.जी. राठोड के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई है.

Gold Rate
Feb 19th, 2026 - Time 11.45Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,56,000 /-
Gold 22 KT ₹ 1,45,100 /-
Silver/Kg ₹ 2,49,000 /-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

मोहाडी तहसील हिवरा के खेत में मॉनिटर लिजार्ड की शिकार की जानकारी मिलने के बाद राठोड ने रामप्रसाद लोंढे और सुरेश मेश्राम के घर की जाँच की. जिसमें फारेस्ट की टीम को पका हुआ मांस मिला. जिसके बाद दोनों को हिरासत में लिया गया. इनके खिलाफ वन्यजीव अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है.

GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement