
बार्टी की ओर से ली जानेवाली ज्यादातर क्लासेस बुध्द विहारों में ही ली जाती हैं. क्लास शुरू होने से पहले बार्टी की ओर से समाचार पत्रों में विज्ञापन दिया जाता है. जिसके बाद विद्यार्थियों को विभिन्न क्लासेस के लिए आवेदन करने होते हैं. इसके बाद चुने गए विद्यार्थियों का एक टेस्ट सम्बंधित क्लास की ओर से होता है और उसमें विद्यार्थियों का अंतिम चुनाव होता है. विद्यार्थयों ने सभी प्रक्रिया पूरी तरह से पूरी की और तीन महीने की क्लास भी की. लेकिन अब तक विद्यार्थियों के अकाउंट में स्टायफंड नहीं आया है.
बार्टी सरकार का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है, बावजूद इसके नागपुर शहर में इससे सम्बंधित कोई भी बड़ा अधिकारी नहीं होने की वजह से विद्यार्थीयो को यह भी पता नही चल पा रहा है कि आखिर उनका स्टायफंड क्यों नहीं आया है. इस पूरे में मामले में पुणे के बार्टी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ.वसंत रामटेके से जब बात की गई तो उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर में दो क्लासेस समाप्त हुई है और कुछ ही दिनों में दूसरी बैच शुरू हो जाएगी. अगले दो दिनों में सभी विद्यार्थियों के अकाउंट में स्टायफंड जमा हो जाएगा. हालांकि अब तक तक विद्यार्थियों को स्टायफंड क्यों नहीं दिया गया, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी.
बाइक से गिराकर किया वार, एक गिरफ्तार दो अन्य की तलाश #vidarbhanews...
प्रॉपर्टी विवाद में दामाद की पीट-पीटकर हत्या, ससुराल पक्ष के दो आरोपी...
वणी में सोनम वांगचुक समर्थन में सर्वदलीय प्रदर्शन #vidarbhanews #wani #news #vidarbha...
नीट पेपर लीक पर छात्रों का प्रदर्शन #vidarbhanews #nagpur #vidarbha #nagpurnews #nagpurtoday...
वडेट्टीवार ने सदाभाऊ खोत पर बोला तीखा हमला #maharashtranews #mumbai #newsupdate #maharashtra
संजय राउत ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए #maharashtranews #delhi #vidarbhanews #nagpurnews...



