Published On : Thu, Sep 19th, 2019

दो दिन बाद भी प्रादेशिक न्यायसहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला में घुसा पानी नहीं निकल सका

नागपुर: दो दिन पहले मंगलवार रात को हुई तेज बारिश और पाइप लाइन लीक होने के कारण रहाटे चौक स्थित प्रादेशिक न्यायसहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला में कार्यालय में पानी भर गया था.

जिसको दो दिनों की मशक्कत के बाद भी निकाला नहीं जा सका. कंपाउंड से पानी निकालने के लिए अग्निशमन विभाग भी डटा हुआ है और मोटर पंप से पानी निकालने की कोशिश जारी है.

Gold Rate
May 04- 2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1,50,400 /-
Gold 22 KT ₹ 1,39,900 /-
Silver/Kg ₹ 2,47,300/-
Platinum ₹ 90,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

अगर बारिश का पानी जमा होता तो अब तक पानी निकल गया होता. लेकिन जानकारी के अनुसार पाइपलाइन लीक है. जिसके कारण ही पानी कंपाउंड में जमा हो रहा है और खत्म नहीं हो रहा है. कंपाउंड में ही घुटनो तक पानी जमा होने के कारण कर्मचारियों और अधिकारियो को भी ऑफिस के भीतर जाने में परेशानी हो रही है.

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Advertisement
Advertisement