Published On : Sat, Sep 19th, 2026
By Nagpur Today Nagpur News

ऑटोमोटिव चौक में एमडी की खेप के साथ दो गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच यूनिट-6 की कार्रवाई; 18 ग्राम एमडी, नकदी, दो मोबाइल और दो वाहन समेत 12.23 लाख का माल जब्त
Advertisement

Auto Draft

नागपुर -नागपुर शहर में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत क्राइम ब्रांच यूनिट क्रमांक-6 ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑटोमोटिव चौक परिसर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 18 ग्राम एमडी पाउडर बरामद की। जब्त माल की कुल कीमत करीब 12 लाख 23 हजार रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच यूनिट-6 की टीम 18 सितंबर की रात शहर में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान ऑटोमोटिव चौक स्थित जेसीबी कंपनी के सामने, शेरे पंजाब लॉन के पास दो युवक संदिग्ध गतिविधियां करते हुए नजर आए। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर दोनों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 18 ग्राम एमडी पाउडर बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में यह मादक पदार्थ किसी ग्राहक को बेचने के लिए लाया गया होने की जानकारी सामने आई।

Gold Rate
Sept 17,2026 - Time 10.30Hrs
Gold 24 KT ₹ 1 51,500 /-
Gold 22 KT ₹ 1,40,500 /-
Silver/Kg ₹ 2,29,500/-
Platinum ₹ 88,000/-
Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

कार्रवाई में पुलिस ने मनोज मोहनलाल गुप्ता (30), निवासी शाहू मोहल्ला, यशोधरानगर तथा रिचर्ड प्रनुत फेड्रिक्स (24), निवासी कपिलनगर को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पाचपावली पुलिस के रात्रि ड्यूटी अधिकारी के हवाले किया गया।

12.23 लाख का माल जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से 90 हजार रुपये कीमत की 18 ग्राम एमडी, 500 रुपये नकद, करीब 80 हजार रुपये कीमत की एक्टिवा, 52 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल फोन तथा करीब 10 लाख रुपये कीमत की टाटा नेक्सॉन कार जब्त की। इस तरह जब्त किए गए माल की कुल कीमत 12 लाख 23 हजार रुपये बताई गई है।

Advertisement

एक आरोपी की तलाश जारी
मामले में लक्कू शाहू, निवासी यशोधरानगर, नागपुर को वांछित आरोपी बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एमडी की आपूर्ति और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

इस मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 22(ब) और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। शिकायत क्राइम ब्रांच यूनिट-6 के पीएसआई राहुल रोटे की ओर से दर्ज कराई गई है। कार्रवाई डीसीपी दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक भरत कऱ्हाडे के मार्गदर्शन में यूनिट-6 की टीम द्वारा की गई।

Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges

Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.