Published On : Mon, Jul 22nd, 2019

खापरखेड़ा बिजली केंद्र में किया गया वृक्षों का कत्ल

Advertisement

महाजेनको प्रशासन तथा अधिकारियों को ध्यान देने की जरूरत

नागपुर : केंद्र व राज्य सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के नाम पर लाखों करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा लेकिन महाजेनको प्रशासन तथा सुरक्षा अधिकारियों की अनदेखी लापरवाही की वजह से खापरखेड़ा बिजली घर में लगायें गए पेड़ो का इन दिनों सरेआम कत्ल किया जा रहा है खबर है कि, खापरखेड़ा 210 मेगावॉट बिजली केंद्र में सी,एच,पी, विभाग के पास बुधवार 17 जुलाई को दुपहर 4 बजे के दौरान खापरखेड़ा के एक बडे ठेकेदार ने वाहन पार्किंग की जगह के लिए बिना किसी आदेश के जे,सी, पी,द्वारा महाजेनको प्रशासन अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के लिए लगाएं गए पेड़ो का खुलेआम कत्ल कर दिया गया

इस घटना की जानकारी, एक कर्मचारी ने मोबाइल फोन में इसकी वीडियो शूटिंग कर इसे वायरल कर दिया यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई महाजेनको प्रशासन द्वारा इस घटना की उचित जांच पड़ताल करने पर दूध का दूध पानी का हो सकता है

इन बातों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता खापरखेड़ा बिजली केंद्र में इन दिनों अंधेरे नगरी चौपट राजा का खेल शुरू हैं महाजेनको के सुरक्षा अधिकारी बिजली घर की सुरक्षा काम तथा अधिकारियों की ज्यादा सुरक्षा कर रहे हैं इस ओर संबंधित शासन व प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है अब यह देखना है कि, महाजेनको प्रशासन तथा सुरक्षा अधिकारियों द्वारा आगे क्या कार्यवाही की जाती इस पर आम जनता की नजरें लगी हुई हैं

Advertisement
Advertisement
GET YOUR OWN WEBSITE
FOR ₹9,999
Domain & Hosting FREE for 1 Year
No Hidden Charges
Follow Nagpur Today on Google
Add Nagpur Today to your Preferred Sources on Google to see our latest news more prominently in Search.